शनिवार को जब जैकी श्रॉफ ने अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया तो खबरें आने लगी कि उन्हें बर्थडे गिफ़्ट के रूप में रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी में एक खास रोल मिला है । लेकिन असली बात ये है कि जैकी श्रॉफ शुरू से ही सूर्यवंशी का हिस्सा रहे है । फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि, ''सूर्यवंशी में जैकी का अहम रोल है । वह शुरूआत से इस फ़िल्म का हिस्सा थे । उन्हें कोई अभी इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं बनाया गया है । अक्षय और जैकी काफ़ी समय से एक दूसरे को जानते है । अक्षय की सासू मां डिंपल कपाड़िया जैकी श्रॉफ की करीबी दोस्त रही है । दोनों ने साथ में कई सारी फ़िल्में भी की है ।''

अक्षय कुमार की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी में ऐसा होगा जैकी श्रॉफ का किरदार

जैकी श्रॉफ शुरूआत से ही सूर्यवंशी का हिस्सा थे

सूर्यवंशी में जैकी के किरदार पर रोशनी डालते हुए सूत्र ने बताया कि, ''फ़िल्म के अहम मोड़ पर जैकी की स्पेशल गेस्ट एंट्री होगी । उनका किरदार एक नाटकीय रहस्योद्घाटन करेगा जो कहानी को अलग दिशा देगा ।''

अपने रोल के बारें में बात करते हुए जैकी ने कहा कि, ''मैंने रोहित के पिता के साथ कई फ़िल्मों में काम किया है । शेट्टी बहुत अच्छे एक्शन डायरेक्टर है । और अब मैं रोहित के साथ काम कर रहा हूं तो ये एक सर्किल की तरह लग रहा है । मुझे रोहित की फ़िल्में हमेशा से पसंद है ।''

जैकी ने अपनी पत्नी आयशा और बेटे टाइगर बेटी कृष्णा के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया । इस मौके पर कृष्णा ने कहा कि, ''डैड का बर्थडे काफ़ी निजी तौर पर सेलिब्रेट किया गया । इस पूरे दिन पूरी फ़ैमिली एक साथ रही । हम मुंबई में अपने फ़ेवरिट रेस्टोरेंट China House at the Grand Hyatt में साथ गए । यह हम चारों के लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा क्योंकि हम चारों को एक साथ समय बिताने के लिए अक्सर समय नहीं मिलता ।”

यह भी पढ़ें : Baaghi 3: पहली बार टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ को एक साथ पर्दे पर लाएगी बागी 3, ऐसा होगा रोल

वहीं जैकी ने भी कहा कि, ''मेरा परिवार मेरे साथ है इससे बढ़कर मेरे लिए कुछ और हो नहीं सकता । मेरी पत्नी और मेरे बच्चे ही मेरी दुनिया है । और किसी भी दिन हमारा एक साथ होना ही मेरा जन्मदिन है ।''