अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी ने 90 के दशक में एक साथ कई हिट फ़िल्में दी और पिछले कुछ दिनों से कुछ मीडिया पोर्टल्स के हवाले से खबर आ रही है की जल्द ही 90 के दशक की अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की हिट जोड़ी फिर से एक साथ फ़िल्म में नज़र आने वाली हैं । अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ, जिसकी साथ में पिछली फ़िल्म लज्जा (2001) थी, ने अभी तक एक साथ तेरह फिल्मों में काम किया है । और अब ये दोनों एक बार फिर 21 साल बाद बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं ।

21 साल बाद बड़े पर्दे पर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की साथ में वापसी होगी या नहीं
खबरों की माने तो, अनिल और जैकी की इस फ़िल्म को फ़िल्ममेकर सुभाष घई प्रोड्यूसड करने वाले हैं और इस फ़िल्म का नाम चोर पुलिस होगा । लेकिन जब हमने इस खबर की सच्चाई का पता लगाया तो जैकी ने बता कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है । जैकी ने कहा, “यह मेरे लिए भी एक खबर थी । यहां तक कि मैंने भी इसके बारे में हर किसी की तरह पढ़ा । मैंने सुभाष घईजी और अनिल से इसके बारे में पूछा भी लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया ।”
ऐसा लगता है कि यह सिर्फ एक और प्रपोज़ल प्रोजेक्ट था जहां अभिनेताओं के नाम समय से पहले लीक हो गए, अगर पूरी तरह गलत तरीके से नहीं ।
















