मीडिया के कुछ महकमों में खबरों का बाजार गर्म है कि धड़क स्टार ईशान खट्टर करण जौहर की आगामी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के लिए ऑरिजनल च्वाइस थे । लेकिन करण जौहर से जुड़े सूत्र के अनुसार, ये न केवल ईशान और टाइगर श्रॉफ का अपमान है बल्कि करण के कास्टिंग कौशल का भी अपमान है । खबरों में तो ये भी कहा जा रहा है कि करण ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में ईशान को इसलिए नहीं किया क्योंकि इस फ़िल्म की दूसरी लीडिंग लेडी तारा सुतारिया है, और ईशान खट्टर उनके एक्स लवर थे ।

करण ने ऐसी उड़ती हुई खबरों को सिरे से नकारा है । करण से जुड़े सूत्र ने कहा है कि, ''सबसे पहले तो, 'एक्स' फ़ैक्स्टर कभी भी करण के कलाकार चुनने में काम नहीं करता है । उन्हें तारा और ईशान को एक साथ कास्ट करने में कोई हिचक नहीं होती । उन दोनों की हिस्ट्री कैसी रही है, इस बात से करण को कोई फ़र्क नहीं पड़ता है । और इतना ही नहीं जब स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के मुख्य हीरो को चुना गया था तब दूर-दूर तक भी तारा का नाम नहीं था ।
धड़क के लिए हमेशा से ही ईशान खट्टर नियत थे
टाइगर श्रॉफ़ ही पहले अभिनेता थे जिन्हें इस फ़िल्म के लिए चुना गया था । दर असल, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की स्क्रिप्ट को टाइगर को दिमाग में रखकर ही तैयार किया गया । और इसके काफ़ी समय बाद फ़िल्म की अभिनेत्री अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को चुना गया । जहां टाइगर श्रॉफ़ स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के लिए हमेशा से तय थे वहीं ईशान धड़क के लिए हमेशा से ही नियत थे । धड़क के लिए सबसे पहले ईशान को ही कास्ट किया गया था । और उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के बीच टॉस था । जब सारा ने अभिषेक कपूर की केदारनाथ को चुन लिया तो जाह्नवी अपने आप ही धड़क के लिए फ़ाइनल च्वाइस बन गई । ”
यह भी पढ़ें : WATCH : धड़क को देख श्रीदेवी की करीबी दोस्त रेखा ने इमोशनल होकर जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर को लगाया गले
उम्मीद है कि अब सभी तरह के कयास साफ़ हो जाएंगे ।
















