
बॉलीवुड कलाकार हमेशा से ही स्पोर्ट्स को लेकर काफ़ी उत्साहित रहते हैं । इसलिए जब हमने रणवीर सिंह को साल 2016 में बॉस्केटबॉल प्रेमी के रूप में देखा, तब ही स्पोर्ट्स के लिए उनका प्रेम जगजाहिर हो गया था । और अब बॉस्केटबॉल को लेकर उनके अगाध प्रेम के चलते एनबीए (नैशनल बास्केटबॉल असोसिएशन) ने उन्हें भारतीय शाखा का चेहरा बनाने का फ़ैसला किया है ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल फ़रवरी में रणवीर सिंह कथित तौर पर एनबीए के पहले मैच में शामिल हुए थे, और अब उन्हें भारतीय एनबीए का पोस्टर ब्यॉय बनाया गया है । वहीं दूसरी तरफ़, खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने उत्तर अमेरिकी नेशनल फुटबॉल संघ के लिए नि: शुल्क काम किया और यह इस बात की ओर इशारा करता है कि रणवीर वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं । हॉलीवुड की ओर बढ़ रही महिला कलाकारों को ध्यान में रखते हुए, हमने सुना है कि रणवीर ने वैश्विक ख्याति प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से एक अलग रणनीति बनाई है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, इन दिनों संजय लीला भंसाली अपने पसंदीदा निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग कर रहे हैं । इसके अलावा वह जोया अख्तर की आगामी फ़िल्म गुल्ली ब्यॉय में रैपर का मुख्य किरदार निभाएंगे ।
















