
ऋषि कपूर बॉलीवुड के अब तक से सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं । लेकिन अब ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर अपने विवादित कमेंट्स के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहते बजाए अपने बेहतरीन अभिनय के । आजकल, ऋषि कपूर जब भी खबरों में आते हैं उसकी वजह सिर्फ़ एक ही होती है और वो है उनका ट्विटर पर सच रुपी बम का फ़ोड़ना ।
हाल ही में, ऋषि कपूर ने 90 के दशक की अभिनेत्री फ़राह नाज के लिए ऐसा कुछ कह दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है । फ़राह नाज, जो कि तब्बो की बड़ी बहन हैं, के लिए ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, "सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक और एक बेहतरीन एक्ट्रेस फराह नाज, तब्बू की बड़ी बहन । प्रोफेशनल होती तो और अधिक सफल होतीं ।''
आपको बता दें कि ऋषि कपूर और फ़राह ने साथ में कई सारी फ़िल्मों में एक साथ काम किया जैसे-नसीब अपना अपना, घर घर की कहानी इत्यादि । पिछली बार फ़राह सल 2004 में हलचल फ़िल्म में और साल 2006 में फ़िल्म शिखर में नजर आईं थी ।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फ़राह नाज या उनकी बहन तब्बू ऋषि कपूर के इस मूर्खतापूर्ण ट्वीट पर क्या कहेंगी ।
One of the prettiest heroines and a wonderful actor Farah Naaz,elder sister of Tabbu. Eccentric,would have been big if she was professional pic.twitter.com/ftM6zMBpFI
— Rishi Kapoor (@chintskap) April 9, 2017
















