प्रभास ने अपने घर में वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण किया है जिसमें एक विशेष रेत कोर्ट बनाया गया है जो गतिशीलता के लिए प्रशिक्षण प्रणाली में मदद करता है और सजगता में सुधार करता है । यह प्रभास के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकता थी कि रेत कोर्ट में प्रशिक्षण करे क्योंकि ऐसा करना बेहद मुश्किल होता है और प्रभास का प्रभावशाली शरीर उसी का बेहतरीन नमूना है ।

वॉलीबॉल, एक खेल के रूप में भी शरीर के कई हिस्सों का अभ्यास करता है और खिलाड़ी को दूसरों के साथ अच्छी तरह से काम करने के लिए कौशल विकसित करने की अनुमति देता है ।

प्रभास ने फ़िल्म "बाहुबली" के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है और अपने प्रशिक्षण के एक भाग के रूप में उन्होंने वॉलीबॉल का खेल भी खूब खेला । प्रशिक्षण के तौर पर प्रभास ने इतना वॉलीबॉल खेला कि उन्होंने इस खेल में महारत हासिल कर ली और अपने घर में वॉलीबॉल कोर्ट भी बना लिया ।

प्रभास ने न केवल जिम में पसीना बहाया, बल्कि अपने किरदार को प्रशिक्षित करने के लिए बहुत सारी बाहरी गतिविधियों और खेल में भी हिस्सा लिया । वॉलीबॉल के दौरान शरीर की मांसपेशियों का पूरी तरह से इस्तेमाल होने के कारण फिटनेस फ़्रीक प्रभास के मन मे इस खेल के प्रति आकर्षण और स्नेह पैदा हो गया है ।