516704253

इरफ़ान खान, जो वर्तमान में अपनी आगामी फ़िल्म मदारी का प्रमोशन कर रहे है, हाल ही में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत पर उनकी फ़िल्म का पोस्टर चुराने का आरोप लगा दिया । जो पोस्टर सवालों में है उसमें फ़िल्म के मुख्य अभिनेता रजनीकांत और इरफ़ान खान अनेकों इमारतों के साथ एक तरफ़ मुंह करके क्षैतिज रूप में खड़े हैं ।

मॉल में अपनी आगामी फ़िल्म मदारी के प्रमोशन के दौरान , इरफ़ान खान को काबिल के पोस्टर के बारें में पता चला तो उन्होंने रजनीकांत और काबिल के मेकर्स को उनके पोस्टर डिजाइन चुराने का आरोपी बना डाला । इरफ़ान ने कहा, यहां तक की मुझे भी इस बारें में नहीं पता था । हम छोटे फ़िल्म मेकर्स हैं, मैंने देखा कि रजनीकांत की फ़िल्म ने हमारी फ़िल्म का पोस्टर चोरी कर लिया । आप हमारी फिल्म का पोस्टर देखें और उनकी फिल्म का पोस्टर देखें । कोई बात नहीं । उनकी फिल्म को भी देखें और हमारी फ़िल्म को भी देखें ।

जब ये शब्द रजनीकांत के प्रशंसकों तक पहुंचे, तो वे इस मामले को साफ़ करने के लिए रजनीकांत के समर्थन में सामने आए और यह पता चला है कि यह पोस्टर वास्तव में एक प्रशंसक द्दारा बनाया गया है । न तो इस पोस्टर का कोई आधिकारिक पेज है और न ही रजनीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे शेयर किया है । उन्होंने पिछले साल केवल दो आधिकारिक पोस्टर शेयर किए थे । ऐसा लगता है यहां तक की काबिल के मेकर को  इस पोस्टर के बारें में पता नहीं हो सकता ।

इरफान खान निश्चित रूप से तथ्यों की जाँच किए बिना पोस्टर डिजाइन चोरी की घोषणा करके मूर्ख बन गए ।

रजनीकांत की काबिल और इरफ़ान खान की मदारी , दोनों ही फ़िल्में 15 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होंगी ।