सलमान खान और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म इंशाअल्लाह में । यह फ़िल्म हर मायने में खास है । क्योंकि सबसे पहली बात इंशाअल्लाह के साथ एक बार फ़िर सलमान खान और भंसाली एक अरसे बाद साथ काम करने जा रहे है । वहीं दूसरी ओर इस फ़िल्म में पहली बार सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी । आलिया भट्ट बचपन से ही भंसाली की फ़ैन रही है और अब इंशाअल्लाह में साथ काम करके उनका सपना पूरा होने वाला है ।

आलिया भट्ट ने सभी आलोचनाओं का खंडन किया
जैसा कि सभी को पता है जब से भंसाली की आगामी फ़िल्म इंशाअल्ला में सलमान के अपोजिट आलिया को कास्ट किया गया है तब से भंसाली के इस फ़ैसले पर मिली जुह्ली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है । सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के मिक्स्ड रिएक्शनस देखने को मिल रहे हैं । और इसकी वजह है आलिया और सलमान के बीच उम्र का एक बड़ा अंतर । सलमान, आलिया से 27 साल बड़े हैं । ऐसे में कुछ लोगों ने आलिया को उम्र में बड़े सलमान के अपोजिट फिल्म करने पर ट्रोल किया गया । लेकिन अब इस मुद्दे पर आलिया खुलकर बोली है ।
आलिया को है भंसाली पर विश्वास
आलिया ने उन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि, ''मुझे कहीं से आलोचना नहीं मिली । जबकि मुझे तो बहुत सारी एक्साइटमेंट देखने को मिली । मुझे लगता है ऐसी खबरें भी एक तरह की एक्साइटमेंट ही हैं । मुझे नहीं लगता कि मैं इस बात को लेकर परेशान हूं । या फिर सलमान और भंसाली सर भी परेशान होंगे । मेरे ख्याल से भंसाली वो फिल्ममेकर हैं जिन्होंने कई सारी अच्छी फिल्में दी हैं । वो ऐसे शख्स हैं जिन्हें सभी पसंद करते हैं । मुझे लगता है हमें भंसाली सर पर विश्वास करना चाहिए और उनके विजन पर भी ।''
अपने प्रोडक्शन की हालिया रिलीज फ़िल्म नोटबुक के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड हंगामा से एक्सक्लूसिवली बात करते हुए सलमान ने खुलासा किया था कि, भंसाली के साथ उनकी आगामी फ़िल्म इंशाअल्लाह साल 2020 में ईद के दौरान रिलीज होगी ।
बता दें कि आलिया काफ़ी समय से भंसाली के साथ काम करना चाहती थी । और जब भंसाली ने आलिया को सलमान के साथ इंशाअल्लाह में कास्ट कर लिया तो इस खुशी को आलिया ने सभी के साथ बांटी ।
ह भी पढ़े :BREAKING: संजय लीला भंसाली की लव स्टोरी इंशाअल्लाह में सलमान खान के साथ हुई आलिया भट्ट की एंट्री
गौरतलब है कि सलमान खान फ़िल्म्स और संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन्स मिलकर इंशाअल्लाह को प्रोड्यूस कर रहे है ।
















