बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही अदा शर्मा की द केरल स्टोरी इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है । फ़िल्म में अपनी शानदार अदायगी से सभी का दिल जीतने वाली अदा शर्मा को लगातार धमकियाँ भी मिल रही है । इस बीच यह खबर आई कि, फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा और फिल्म के डायरेक्टर सुदिप्तो सेन एक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं । इस खबर के बाद उनके फ़ैंस चिंता में आ गए और इसलिए अदा ने अपना हाल बताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और अपनी हेल्थ अपडेट दी ।

लगातार विवाद झेल रही द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा और डायरेक्टर सुदिप्तो सेन का हुआ एक्सीडेंट ; फ़िक्रमंद फ़ैंस के लिए अदा ने ट्वीट कर बताया अपना हाल

अदा शर्मा ने दी अपनी हेल्थ अपडेट

लोगों की चिंता को देखते हुए अदा ने ट्वीट कर बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं ।अदा ने लिखा, “मैं ठीक हूं दोस्तों, हमारे एक्सीडेंट की खबर वायरल होने के बाद मेरे पास बहुत से लोगों के मैसेज आ रहे हैं । हमारी पूरी टीम और हम पूरी तरह स्वस्थ हैं । कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है । आप सभी की फिक्र के लिए शुक्रिया ।

फ़िल्म की रिलीज से पहले और रिलीज़ के बाद द केरल स्टोरी लगातार विवादों में बनी हुई है । अदा शर्मा समेत फिल्म से जुड़े लोगों को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है । फिल्म में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दे को दिखाया गया है । फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है। जिनका धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें आईएसआईएस में भर्ती कर आतंकवादी बनाया जाता है । फ़िल्म को ये कहकर बैन लगवाया जा रहा है कि, फिल्म फैक्ट्स पर आधारित नहीं है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत का बढ़ावा देती हैं इसलिए फिल्म पर बैन लगाने की मांग लगातार उठती रही है। फ़िल्म को लेकर भले ही कितना विवाद क्यों न हो लेकिन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है ।