अजय देवगन ने हाल ही में विकास बहल के साथ साल 2023 में रिलीज हुई साइकोथ्रिलर गुजराती फिल्म वश के हिंदी रीमेक को अनाउंस किया । इस सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर में अजय देवगन के साथ आर माधवन लीड रोल में नज़र आएँगे । और अब इस फ़िल्म में एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है ।  अजय देवगन और माधवन की इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका लीड एक्ट्रेस के रूप में नज़र आएंगी ।

अजय देवगन की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर से 25 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हैं ज्योतिका

अजय देवगन की फ़िल्म में ज्योतिका

ज्योतिका पूरे 25 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हैं और पहली बार अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी । ज्योतिका आखिरी बार साल 1998 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म डोली सजा के रखना में अक्षय खन्ना के साथ नज़र आईं थी । आर माधवन, ज्योतिका और अजय देवगन की इस फ़िल्म को लेकर प्रत्याशा काफ़ी बढ़ गई है ।

फ़िल्म का टाइटल अभी फ़ाइनल नहीं किया गया है । यह  सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म अभी प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है । कहा जा रहा है किअजय और माधवन वश रीमेक की शूटिंग जून में शुरू करेंगे । इसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई, मसूरी और लंदन में की जाने वाली है ।

फिल्म का निर्माण अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा अजय देवगन एफफिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले किया जाएगा वहीं विकास बहल फ़िल्म को डायरेक्ट करेंगे ।