BREAKING-Salman-Khan-to-launch-his-own-brand-of-smart-phones-called-Being-Smart-1

सलमान खान की बीइंग ह्यूमन नाम से चलाई गई एनजीओ अब एक बड़ा बिजनेस ब्रांड बन गई है । बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत कपड़े ज्वैलरी, साइकिल के बाद स्मार्टफोन की एक श्रृंखला लॉन्च करने का फैसला किया है । गौरतलब है कि सलमान पिछले कई वर्षों से इस पर विचार कर रहे है और अब आखिरकार सलमान ने स्मार्टफ़ोन के कारोबार में उतरने का फ़ैसला कर ही लिया और इस स्मार्ट फ़ोन का नाम होगा 'बीइंग स्मार्टफ़ोन' ।

हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, अपने स्मार्टफोन उद्योग के लिए सलमान खान बड़े निवेशकों के साथ डील करने की तैयारी में लगे हुए हैं, जिसमें शेयर होल्डर या तो उनका परिवार रहेगा या फिर वह खुद । सलमान खान एक प्रबंधन टीम तैयार करने के लिए तैयार हैं और यह टीम इस तरह के पेशेवरों के नेतृत्व में तैयार हो रही है, जो पहले सैमसंग और माइक्रोमिक्स में काम करते हैं । सलमान खान ने स्मार्टफ़ोन के लिए नया 'बीइंग स्मार्ट' ट्रेडमार्क रजिस्टर किया है । उन्होंने निर्माण के लिए चाइनि्ज प्लांट और फोन के शुरुआती मॉडल का चयन भी कर लिया है । सलमान खान का यह स्मार्टफ़ोन ओपो, विवो, जि्योमी की तरह ही होगा । यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित होगा और इसकी कीमत 20,000 से कम होगी है ।

वहीं दूसरी तरफ़, चैरिटेबल फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन को ध्यान में रखते हुए इससे होने वाला मुनाफ़ा उनकी एनजीओ बीइंग ह्यूमन को ही जाएगा । जिस तरह से कपड़ों और ज्वैलरी का जाता है । बताया जा रहा है कि शुरुआत में ये फोन ऑनलाइन सेल के जरिए मिलेंगे । बाद में इनके लिए रिटेल चेन के साथ साझेदारी होगी ।

हमने सुना है कि सलमान खान त्यौहारी सीजन शुरू होने से पहले इस साल के अंत तक नई श्रंखला के स्मार्टफ़ोन बाजार में उतारने की योजना बना रहे हैं ।