यशराज फ़िल्मस के बैनर तले बन रही ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ अभिनीत फ़िल्म इसलिए सबसे ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि इस फ़िल्म में बॉलीवुड के सबसे उम्दा एक्शन और डांसिंग हीरो ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ एक साथ नजर आएंगे । इस फ़िल्म में ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ के साथ में वाणी कपूर भी नजर आएंगी । हालांकि इस फ़िल्म का ऐलान तो साल 2017 में हुआ था लेकिन अभी तक इस फ़िल्म का नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है । जहां हर कोई इस फ़िल्म के नाम को जानने के लिए उत्सुक हैं वहीं हम आपके लिए इससे जुड़ी खबर लेकर आए है ।

ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ की फ़िल्म का रियल नाम इस महीने आ जाएगा सामने, ये है पूरी डिटेल

ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ की एक्शन फ़िल्म का फ़ाइटर्स नाम फ़िलहाल के लिए है

अभी बीते हफ़्ते अफ़वाहों का बाजार गर्म था कि ॠतिक और टाइगर की इस फ़िल्म का नाम फ़ाइटर्स है । लेकिन टाइगर ने इन अफ़वाहों का सिरे से खंडन कर दिया है । फ़िल्म से जुडे सूत्र ने हमें बताया है कि, फ़ाइटर्स सिर्फ़ फ़िलहाल के लिए नाम है जबकि इसका असली नाम सामने आना अभी बाकी है । सूत्र ने बताया कि, “फ़िल्म का नाम फ़ाइटर्स रखने का कोई इरादा नहीं है । यह हमेशा एक अस्थायी शीर्षक था । निर्माता इस फ़िल्म के लिए कोई दमदार नाम की तलाश में है । साथ ही कुछ ऐसा भी है जो इस एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म के लिए फ़िट बैठे ।”

जब सूत्र से पूछा गया कि, लोगों को इस फ़िल्म का टाइटल कब जानने को मिलेगा ? तो सूत्र ने बताया, ‘इसी महीने’ । यशराज फ़िल्म्स से जुड़े सूत्र ने बताया कि, “यशराज ने अगस्त में फर्स्ट लुक पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बनाई है । ताकि, फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज होने से पहले प्रमोशन के लिए दो से डेढ़ महीने तक का अच्छा समय मिल जाए ।”

यह भी पढ़ें : ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फ़िल्म के शूटिंग लोकेशन पर हुआ 'आतंकियों' का हाई वॉल्टेज ड्रामा

गौरतलब है कि ॠतिक और टाइगर की इस फ़िल्म को सिद्धार्थ आनंद द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । यह फ़िल्म भी भारत की तरह छुट्टी के दौरान यानी 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । बॉक्स ऑफ़िस पर इस फ़िल्म का मुकाबला मिलाप झवेरी की इंटेंस ड्रामा मरजावां से होगा । मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख नजर आएंगे । वैसे यशराज को अपनी फ़िल्म के लिए पांच दिन का अच्छा वीकेंड मिल जाएगा ।