कल, हर कोई इस खबर को सुनकर हैरान रह गया कि जब स्पैनिश मॉडल से साउथ इंडीयन एक्ट्रेस बनी एनजिला क्रिस्लिंस्की ने एक अखबार को दिए अपने एक इंटरव्यू में ह्रितिक रोशन को खुलकर अपना दोस्त और मेंटर कहा और बताया कि ह्रितिक जल्द ही उन्हें उनकी अगली फ़िल्म में लेने पर विचार कर रहे हैं । जब ह्रितिक रोशन को इस खबर का पता चला तो वे एनजिला के बयान से बेहद नाराज हुए और उन्होंने ट्विटर पर उनसे पूछ लिया कि 'डीयर लेडी, तुम कौन हो और क्यों झूठ बोल रही हो?' ह्रितिक के इस ट्वीट के बाद एनजिला ने ऋतिक को एक माफ़ीनाम लिखा जिसमे उन्होंने ह्रितिक रोशन से माफ़ी मांगी है। उन्होंने कहा कि " मैं आपकी काफी रेस्पेक्ट करती और इस तरह की हैडलाइन के लिए माफ़ी चाहती हूँ।

एनजिला के इस माफ़ीनामे के बाद ह्रितिक रोशन ने उनका माफ़ीनामा कबूल करने में जरा भी देर नहीं लगाई और सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एनजिला को ट्वीट किया कि, “Yes misleading headlines indeed. Graceful of you to clarify and apologise though. Wishing you the best for your career”.

बहरहाल, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ह्रितिक के इस जवाब पर एनजिला किस तरह रिएक्ट करेंगी ।