अर्जुन कपूर और श्रद्दा कपूर के अभिनय से सजी अगामी फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड का अभी कुछ दिन पहले फ़र्स्ट लुक जारी हुआ था और अब इसका पहला संवाद प्रोमो रिलीज किया गया है । आपको बता दें कि इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर माधव नाम के एक गांव के लड़के का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे वहीं श्रद्दा कपूर रिया नाम की एक शहरी लड़की का किरदार अदा कर रही हैं ।

चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित इस फ़िल्म के प्रोमो में माधव झा बने अर्जुन कपूर अपनी हाफ गर्लफ्रैंड रिया सोमानी उर्फ श्रद्धा कपूर के बारे में बात करते हुए नज़र आ रहे है और साथ ही माधव ने अपने प्यार रिया के तारीफों के पुल बांधते हुए और विश्वविद्यालय की सबसे खूबसूरत और उत्तम लड़की का खिताब भी रिया के नाम कर दिया । इस प्रोमो में जो एक चीज़ सबसे ज्यादा खास है, वो है अर्जुन कपूर द्वारा अपनाई गई बिहारी भाषा । बेहद ही उम्दा तरीके से अर्जुन अपने इस संवाद प्रोमो में बिहारी भाषा का प्रयोग कर रहे है जिसमे उनकी मेहनत साफ-साफ नजर आ रही है और इसी के साथ अर्जुन ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि किरदार की गहराई में जाना ही उनका पहला लक्ष्य है ।

इस प्रोमो के आखिर में माधव झा ने एक सवाल पूछा, "आखिर ये हाफ गर्लफ्रैंड होता क्या है???" तो इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको इस फ़िल्म को देखना होगा और इसके लिए 19 तक का इंतजार करना होगा, जब ये फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी । मोहित सूरी द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स, मोहित सूरी और चेतन भगत द्दारा प्रोड्यूस की गई है ।