ग्रीक गॉड कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता ह्रितिक रोशन के चाहने वालों की कमी नहीं है । विशेषरूप से लड़कियां उनकी ज्यादा फ़ैन है । अपने डांस, एक्टिंग और स्टाइल से सब को अपना दीवाना बना देने वाले ह्रितिक रोशन इन दिनों एक लड़की के बयान से बेहद परेशान हैं । क्योंकि इस लड़की ने ह्रितिक को अपना 'दोस्‍त और मेंटर' कहा है, जबकि ह्रितिक उसे जानते तक नहीं है और इसलिए ह्रितिक खासे नाराज हैं ।

ह्रितिक को अपना दोस्त और मेंटर कहने वाली ये लड़की कोई और नहीं बल्कि एक साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस हैं जिसका नाम एनजिला क्रिस्‍लिंस्‍की है, जो जल्‍द ही पुरी जगन्‍नाथ की आने वाली फिल्‍म रोग में नजर आने वाली हैं । एनजिला हाल ही में अनुष्‍का शेट्टी की फिल्‍म साइज जीरो के एक गाने में नजर आई हैं । एनजिला ने एक अखबार को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि उन्‍होंने ह्रितिक रोशन के साथ दो विज्ञापन किए हैं और ह्रितिक रोशन ने उनके करियर में सही चीजें चुनने के लिए उनकी काफ़ी मदद की है । और इसलिए वो ह्रितिक को अपना दोस्त और मेंटर मानती हैं । जब ह्रितिक को इस बारें में पता चला तो ह्रितिक को रहा नहीं गया और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उस लड़की से ये पूछ ही लिया कि 'डीयर लेडी, तुम कौन हो और क्‍यों झूठ बोल रही हो?' ह्रितिक के इस ट्वीट से तो यही लग रहा है कि ह्रितिक उसे जानते ही नहीं है ।

आपको बता दें कि एनजिला ने अपने इंटरव्‍यू में यहां तक कह दिया है कि ह्रितिक रोशन उसे पनी एक

फिल्‍म में लेने की भी प्‍लानिंग कर रहे हैं । उन्‍होंने कहा, 'मैं ह्रितिक रोशन को अपना मैंटर मानती हूं और इसलिए उन्‍हें सारी बातें बताती हूं ।

एक अखबार को दिए अपने इंटरव्‍यू में एनजिला ने कहा कि जब मैंने ह्रितिक को बताया कि मैं हाफ स्‍पेनिश हूं तो उन्‍हें स्‍पेन की याद आ गई । वह बहुत ही सपोर्टिव हैं और उन्‍होंने मुझे एक्टिंग टिप्‍स भी दिए हैं ।' उन्‍होंने दूसरी बार ऋतिक के साथ विज्ञापन की शूटिंग के बारे में बताते हुए कहा, 'मुझे लगा था वह मुझे भूल चुके होंगे, क्‍योंकि वह एक सुपरस्‍टार हैं जिन्‍होंने अनेकों मोडल्‍स के साथ शूट किए हैं । उन्‍होंने मजाक में मुझसे यह भी पूछा कि तुम्‍हारी आंखों का रंग असली है क्‍या । जब मैंने साउथ की फिल्‍म साइन की तो उन्‍होंने मेरे फिल्‍म के निर्माताओं के बारे में पूछा और मुझे आश्‍वस्‍त किया कि यह फिल्‍म मुझे एक अच्‍छा स्‍थान दिलाएगी ।'