साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही हाउसफुल 4 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । यह इस साल की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक हैं क्योंकि इसमें एक बार फ़िर क्षय कुमार का कॉमिक अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा । साथ ही हाउसफुल 4 की दिलचस्प कहानी और शानदार स्टार कास्ट ने फ़िल्म के लिए प्रत्याशा बढ़ा कर रख दी है । और अब हाउसफुल 4 को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और बाहुबली स्टार राणा दग्गुबाती के बीच कव्वाली का मुकाबला देखने को मिलेगा ।

हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार और राणा का कव्वाली सीक्वंस फ़िल्म को आगे ले जाएगा
खबरों के मुताबिक, हाउसफुल 4 में अक्षय और राणा दग्गुबाती एक-दूसरे के साथ कव्वाल के रूप मुकाबला करते नजर आएंगे । कहा जा रहा है कि, इस कव्वाली सीक्वंस में अक्षय और राणा का आमना-सामना फिल्म की कहानी को आगे ले जाएगा । यह फिल्म में एक अहम मोड़ पर दिखाई देगा और इसमें हीरो-विलन के बीच एक मजेदार बातचीत दिखाई जाएगी । इस सीक्वंस में अक्षय और राणा सेंटर में होंगे, जबकि बाकी कैरक्टर्स भी इसमें एक साथ नजर आएंगे । इस कव्वाली को फिल्म के डायरेक्टर फरहाद समाजी ने ही लिखा है और उन्होंने ही इसके बेसिक ट्यून को कंपोज किया है ।
यह भी पढ़ें : हाउसफुल 4 : अक्षय कुमार बनेंगे 16वीं सदी के राजा, तो रितेश देशमुख बनेंगे उनके दरबारी, प्लॉट हुआ लीक
दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म में अक्षय रैप करते हुए भी नजर आएंगे । अक्षय और राणा के अलावा फ़ि्ल्म में बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सैनॉन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े नजर आएंगी । यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों मेम रिलीज होगी ।
















