हॉरर कॉमेडी फ़िल्म गोलमाल अगेन, स्त्री की जबरद्स्त सफ़लता के बाद अब मानो इस शैली की फ़िल्मों का ट्रेंड सा चल पड़ा है । और इस ट्रेंड को फ़ोलो करते हुए सैफ़ अली खान भी एक आगामी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म, भूत पुलिस में लीड रोल में दिखाई देंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ फ़ातिमा सना शेख और अली फ़जल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे । आज इस 3डी हॉरर कॉमेडी फिल्म का ऑफ़िशियल ऐलान करते हुए फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक से रु-ब-रु कराया गया । शेयर की गई इस तस्वीर में जहां फ़ातिमा सना शेख ग्रे कलर का टॉप पहने बैठी हैं वहीं उनके पीछे सैफ अली खान और अली फैजल ब्लैक टीशर्ट में शेड्स लगाए हुए दिखाई दे रहे है ।

CONFIRMED: भूत पुलिस के साथ डराने आ रहे हैं सैफ अली खान, फातिमा सना शेख और अली फ़ज़ल

भूत पुलिस में सैफ़ अली खान

फोबिया और रागिनी एमएमएस जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके पवन कृपलानी भूत पुलिस को निर्देशित करेंगे । जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा इसे इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है । फिल्म की शूटिंग अगस्त 2019 में शुरू होगी । रिलीज डेट को लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं हुआ है ।

आमिर की दंगल से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली फ़ातिमा, जो पिछली बार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नज़र आई थीं, इस हॉरर कॉमेडी फ़िल्म से जुड़कर बेहद खुश हैं । अपनी खुशी जाहिर करते हुए फ़ातिमा ने कहा कि, ''मुझे फोबिया में पवन का काम बहुत पसंद आया था । मुझे खुशी है कि मैं उनसे मिली और काम कर रही हूं । यह बहुत अच्छी फिल्म है । इसका ड्राफ्ट पढ़ते ही मुझे इसमें काम करने का मन होने लगा था और इसमें सैफ भी हैं । मैं सारे खान के साथ काम करना चाहती हूं । मैंने बचपन में शाहरुख खान के साथ काम किया था, लेकिन अब फिर करना चाहती हूं ।''

यह भी पढ़ें : 'पापा' सैफ़ अली खान ने खोल दिया सीक्रेट कि क्यों तैमुर को इतना अटेंशन मिलता है

वहीं सैफ़ ने कहा कि, ''मैं भूत पुलिस से जुड़कर बेहद खुश हूं । यह एक शानदार विषय है । इसकी ऐसी कहानी है जो अंत तक आपको आश्चर्यचकित करती है । पवन को इस शैली की फ़िल्मों में एक्सपर्ट है और कास्टिंग भी एकदम सटीक है । इसके अलावा फ़ातिमा भी बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और मुझे उनका काम काफ़ी पसंद है । अली और मैं वास्तव में एक साथ अच्छा महसूस करेंगे ।"