979476106

तमाम मीडिया ने राजकुमार हिरानी द्दारा संजय दत्त की बायोपिक के बारें में बेकार की बहस में समय गंवाया । इस बायोपिक में अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है सिवाय इसके कि इस फ़िल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे ।

इस बेकार की बहस में नई खबर ये आई कि संजय दत्त की बायोपिक में संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार आमिर खान निभाएंगे । लेकिन फ़िल्म के करीब सूत्रों का कहना है कि, ये खबर बिल्कुल झूठी है । हम वाकई नहीं जानते की ये खबर कहां से निकल कर आई है जबकि इसमें कुछ सच्चाई नहीं है । सबसे पहली बात तो ये कि आमिर खान बाबा (संजय दत्त)से उम्र में बहुत छोटे हैं , इसलिए आमिर को उनके पिता के रूप में कास्ट करने की सोच भी नहीं सकते । इसके अलावा, ये फ़िल्म संजय दत्त के बारें में है न कि उनके पिता के बारें में । सुनील दत्त साहब का बहुत महत्वपूर्ण रोल होगा लेकिन केवल फ़िल्म के कुछ हिस्सों में । और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आमिर ने राजकुमार हिरानी से ऐसी कोई भी इच्छा जाहिर नहीं की थी वो दत्त साहब बनना चाहते हैं । फ़िल्म के करीबी सूत्र के मुताबिक, अभी तक तो संजय दत्त के परिवार का भी चयन नहीं किया गया है ।

कोई भी ये नहीं सोच सकता कि बाबा के माता-पिता का किरदार कौन निभाएगा । बहरहाल आमिर खान को इस प्रोजेक्ट में कोई दिलचस्पी नहीं है ।