इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म कही जाने वाली नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 AD ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए हैं । 27 जून को रेगुलर कामकाजी दिन रिलीज हुई कल्कि 2898 AD के लिए थिएटर्स में भारी संख्या में भीड़ पहुँच रही है जिसके कारण फ़िल्म का पहले दिन का कलेक्शन ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है । अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत कल्कि 2898 AD ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है ।

Kalki 2898 AD Worldwide Box Office: रेगुलर कामकाजी दिन रिलीज हुई प्रभास की कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर लाई तूफान ; पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

प्रभास की कल्कि 2898 AD ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

कल्कि 2898 AD ने रिलीज़ के पहले दिन पूरे भारत में 115 करोड़ रुपये और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में 65 करोड़ रुपये की कमाई की है । नतीजतन फ़िल्म ने पहले दिन कुल 180 करोड़ रुपये की कमाई की । ध्यान देने वाली बात यह है कि इस कुल कमाई में यूएस प्रीमियर से फ़िल्म द्वारा अर्जित राशि भी शामिल है । जबकि कल्कि 2898 AD के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 22.50 करोड़ रू की कमाई की ।

इस फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन ने प्रभास के स्टारडम को फिर से लौटा दिया है । प्रभास की फिल्म को नॉर्थ से लेकर साउथ तक जमकर ऑडियंस मिल रही है । कल्कि 2898 AD को फ़िल्म क्रिटिक्स से तो पॉजिटिव रिव्यूज मिले ही साथ ही दर्शकों से भी पॉजिटिव वर्ड ऑफ़ माउथ मिल रहा है । जो फ़िल्म के आगे के कलेक्शन के लिए फ़ायदेमंद साबित होगा । ये 2024 में किसी भी इंडियन फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है ।