
साल की शुरूआत के साथ ही शाहरुख खान ने अपनी फ़िल्म रईस का प्रमोशन जोर-शोर से शुरू कर दिया था । शाहरुख ने रईस का प्रमोशन करने का एक अलग ही रास्ता अपनाया । इसलिए शाहरुख ने रईस का प्रमोशन करने के लिए मुंबई से दिल्ली तक का सफ़र ट्रेन से तय किया और इस दौरान वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर एक आदमी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी ।
रईस के प्रमोशन के लिए शाहरुख मुंबई से दिल्ली अगस्त क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे और उसी दौरान शाहरुख खान कि एक झलक पाने के लिए वडोदरा रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में फहरीद खान पठान की 23 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने मौत हो गई थी । हालांकि शाहरुख इस दुखद घटना से काफ़ी दुखी हुए । इसके बाद, अधिवक्ता और कार्यकर्ता आभा सिंह ने 10 फरवरी को शहर में जीआरपी अधिकारियों से मुलाकात करके उनसे शाहरुख खान तथा फिल्म के प्रचार का जिम्मा संभालने वाली कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था । इसके बाद में, युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने 17 फरवरी को स्थानीय अदालत में आवेदन देकर पुलिस को शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की थी । और इसी के बाद, 2 मार्च को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने यहां राजकीय रेलवे पुलिस को 45 दिन के भीतर इस घटना की जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था ।
इस हफ़्ते की शुरूआत में शाहरुख खान,जो रईस के सह-निर्माता भी थे, को सह निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने के लिए सम्मन भेजा गया है । अब सुनने में आया है कि शाहरुख खान को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है । वडोदरा रेलवे पुलिस के जरिए शाहरुख खान को जारी किये गये समन को गुजरात हाईकोर्ट ने स्टे ऑर्डर दे दिया है । खबरों के मुताबिक, जस्टिस जे बी पर्दीवाला ने वड़ोदरा द्वारा जारी किए गए सम्मन पर रोक लगाई थी,
जिसका मतलब था कि शाहरुख को अपने बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में हाजिर होना था । शाहरुख ने उच्च न्यायालय में इस सम्मन को चुनौती दी थी । शाहरुख खान के वकील ने गुजरात हाईकोर्ट के सामने दलिल पेश की थी कि इस पूरे मामले में शाहरुख का कोई लेना देना नहीं है । इस मामले की सुनवाई के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने समन पर स्टे ऑर्डर दे दिया है ।
रिपोर्टों से पता चलता है कि शाहरुख के वकील सलील ठाकुर ने तर्क दिया कि सीआरपीसी के तहत समन्स पुलिस स्टेशन की सीमाओं के भीतर नहीं रहने वाले व्यक्ति को जारी नहीं किया जा सकता है । संपूर्ण विचार के बाद उच्च न्यायालय ने आज सुबह सम्मन पर रोक लगा दी और अदालत ने सुनवाई स्थगित कर अब इसे 4 अगस्त तक को कर दी है ।
राहुल ढोलकिया द्दारा निर्देशित फ़िल्म रईस में शाहरुख खान के अलावा माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आए थे ।
















