इस बात के अलावा कि दोनों अभिनेत्रियां अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में उत्कृष्ट हैं, विद्या बालन और कंगना रानौत के बीच शायद ही कोई समानता है । लेकिन हाल ही में, अपनी आगामी फ़िल्म बेगम जान के प्रमोशन के दौरान विद्या बालन ने ऐसा कुछ कहा कि किसी की भी ये सुनकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी ।

मीडिया से बात करते हुए, विद्या बालन ने कहा कि, अपने शुरूआती दिनों के दौरान विद्या बालन ने कंगना रानौत, जो करण जौहर के बारें में अपने भाईभतीजावाद टिप्पणी को लेकर कई लोगों की नजरों में बुरी बन गई थी, की तरह आग्रह किया । विद्या बालन ने तुरंत कहा कि, उन्होंने खुद को सार्वजनिक रूप से कभी भी किसी भी मुश्किल में नहीं पड़ने दिया, लेकिन, इस बात को बाद में उनके साथ की गई बातचीत में याद दिलाया गया था । हालांकि ये सब चीजें उनके आने वाले समय में कभी भी रुकावट नहीं बनी ।

अपने निजी जीवन के बारें में और राज खोलती विद्या बालन ने आगे खुलासा किया कि, वह आसानी से दोस्त नहीं बनाती हैं, उनके करीबी दोस्त वो थे जो उन्हें स्कूल और कॉलेज में मिले थे । उन्होंने यह भी स्वीकारा कि इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त नहीं है । फ़िल्म साइन करने के अपने मानदंडों के बारे में बोलते हुए, विद्या ने बताया कि वह सिर्फ़ उस फ़िल्म को साइन करेंगी जिसकी स्क्रिप्ट अच्छी हो न कि उस फ़िल्म में कोई बड़ा स्टार का नाम जुड़ा हो । उनके लिए, फिल्म के बैनर और सुपरस्टार केवल परिधीय लाभ थे ।

फ़िल्मों की बात करें तो, विद्या बालन जल्द ही पीरियड ड्रामा फ़िल्म बेगम जान में नजर आएंगी । यह फ़िल्म सुपरहिट बांग़्ला फ़िल्म राजकाहिनी का हिंदी रीमेक है । इस फ़िल्म में विद्या के साथ-साथ पल्लवी शारदा, इला अरुण, गौहर खान और अन्य कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी । आजादी से पहले की स्थिती को दर्शाती यह फ़िल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।