
अभी कुछ दिन पहले, हमने आपको बताया था कि करण जौहर अभिनेता शाहरुख खान के साथ टेलीविजन टॉक शो 'टेड टॉक्स इंडिया' की शूटिंग करने वाले हैं । आपको बता दें कि इस शो के होस्ट शाहरुख खान होंगे और इस शो के पहले मेहमान होंगे करण जौहर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ।
दरअसल, शाहरुख खान, करण जौहर और मिताली राज अपने टॉक शो के पहले एपिसोड के लिए साथ में शूटिंग करने वाले थे । शो की शूटिंग के लिए मिताली राज तो समय पर शो के सेट पर पहुंच गई लेकिन वहां न तो करण जौहर थे और न ही करण जौहर । मिताली काफ़ी समय तक शाहरुख खान का इंतजार करती रहीं लेकिन शाहरुख खान बहुत देरी से वहां पहुंचे । जिसकी वजह से शो की शूटिंग 3 से 4 घंटे डिले हो गई । मिताली राज को इतना इंतजार करवाकर शाहरुख खान को बहुत बुरा लगा और इसके लिए शाहरुख खान ने व्यक्तिगत रूप से मिताली राज से माफ़ी मांगी ।
इसके बाद, शाहरुख खान ने टेड टॉक्स इंडिया में स्पीच के लिए मिताली की मदद की और शूटिंग के बाद ही उनकी सहजता को सुनिश्चित किया ।
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने इस शो के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक प्रेरणादायक भाषण देने बाद इस शो के फ़ॉर्मेट को भारत में लाने का फ़ैसला किया । इस शो में तमाम सेलिब्रिटी अपने जीवन के अनुभवों, विचारों, विचारधाराओं और उपाख्यानों को शेयर करते हुए नजर आएंगे ।
पहले एपिसोड के लिए, करण जौहर और मिताली राज समकालीन समाज में बदलते रिश्तों पर बात करेंगे ।
















