अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं और अब पहले से ठीक है । खुद बच्चन ने कहा, वह अब बिल्कुल ठीक हैं । अमिताभ बच्चन परिवार के करीबी सूत्र ने कहा, ''वह अस्पताल सिर्फ़ रुटीन चेकअप के लिए गए थे, और कुछ नहीं । उनका ये चेकअप काफ़ी दिनों से अटका पड़ा था । लेकिन अमिताभ बच्चन काम के दवाब के चलते अपने इस चेक अप को आगे बढ़ाते जा रहे थे । आखिरकार परिवार को सख्ती से इस पर एक्शन लेना पड़ा, और उन्हें उनके रुटीन चेकअप के लिए भेजा ।''

अच्छा तो, अमिताभ बच्चन ने हॉस्पिटल से लौटते समय इसलिए अपना चेहरा छुपाया

बच्चन परिवार ने राहत की सांस ली जब उनके सभी टेस्ट नॉर्मल आए । अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, 102 नॉट आउट स्टार से पैपराजी से यूं मुंह छुपाने की उम्मीद नहीं की गई थी ।

अमिताभ बच्चन के चेहरा छुपाने की ये थी वजह

अच्छा तो, अमिताभ बच्चन ने हॉस्पिटल से लौटते समय इसलिए अपना चेहरा छुपाया

परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया, ''यह चिंताजनक है कि स्वास्थ्य से संबंधित आउटिंग के दौरान मिस्टर बच्चन को प्राइवेसी नहीं दी जाती है । वास्तव में, बच्चन उन कैमरों से, जो अस्पताल के बाहर उनके लिए इंतजार कर रहे थे, से अपना चेहरा नहीं छुपा रहे थे बल्कि इसका कारण यह है कि वह अपनी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के लुक को प्रकट नहीं करना चाहते थे, जैसा कि निर्माता आदित्य चोपड़ा ने इसे सख्ती से गुप्त रखने की इच्छा जाहिर की ।''

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान की वजह से अमिताभ बच्चन ने दी ट्विटर छोड़ने की धमकी ?

बच्चन परिवार से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि, अगले कुछ महीनों के लिए अमिताभ बच्चन को सार्वजनिक रूप से देखा जाना मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें जनता से अपने ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के लुक को सुरक्षित करना है ।