
पिछले हफ़्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई निर्देशक सुजॉय घोष की फ़िल्म कहानी 2 बॉक्सऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है । फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही यह फ़िल्म दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुकी थी । जबरदस्त संस्पेंस से भरी इस फ़िल्म को मिली अपार सफ़लता के बाद अब इसके मेकर्स इसकी तीसरी किश्त को बनाने के लिए उत्साहित हैं और इसका खुलासा खुद सुजॉय घोष ने किया । बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सफलता के बाद हमने सुना है कि कहानी 2; दुर्गा रानी सिंह,के निर्माता और प्रस्तुतकर्त्ता 'पेन इंडिया लिमिटेड' इस फ़्रेंचाइजी को आगे ले जाना चाहता हैं ।
कहानी 2; दुर्गा रानी सिंह,के निर्माता और प्रस्तुतकर्त्ता 'पेन इंडिया लिमिटेड' के जयंतीलाल गडा ने कहा कि, उन्हें अलग ट्विस्ट और एंगल के साथ कहानी की फ़्रेंचाइजी में नई कहानी को जोड़ कर बहुत खुशी होगी । फ़िल्म के निर्देशक और कास्ट का शुक्रिया अदा करते हुए गडा ने कहा कि फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों ने इस ब्रांड को अच्छे से आगे बढ़ाने में बहुत अच्छा काम किया ।
सुजॉय और गडा दोनों ही कहानी की तीसरी किश्त को बनाने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन हमें हैरानी है कि क्या विद्या बालन, जो कहानी की दोनों फ़िल्मों में अब तक नजर आईं हैं, वो भी यही सोचती हैं ।
















