दीपिका पादुकोण, जो पिछली बार बॉक्सऑफ़िस पर 300 करोड़ की कमाई करने वाली फ़िल्म पद्मावत में लीड रोल में नजर आईं थी, जल्द ही मेघना गुलजार द्दारा निर्देशित फ़िल्म छपाक में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी । रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका पादुकोण की यह पहली फ़िल्म है । सच्‍ची घटना पर आधारित इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण दर्शकों के सामने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्‍मी अग्रवाल की मार्मिक कहानी पेश करेंगी । कुछ दिन पहले जब फ़िल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था तब सभी ने दीपिका के लुक को बहुत सराहा था ।

छपाक की शूटिंग के पहले दिन दीपिका पादुकोण खुद पर नहीं रख पाईं काबू और फ़ूट-फ़ूट कर रोने लगी

कान्स से वापस आने के बाद दीपिका ने फ़िर से छपाक की शूटिंग शुरू कर दी है । दीपिका ने छपाक के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है । लेकिन सुनने में आ रहा है कि शूटिंग के पहले दिन दीपिका सेट पर फूट-फूट कर रो पड़ी थीं जिसके बाद मेघना गुलजार को शूटिंग रोकनी पड़ी थी । फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि जैही दीपिका सेट पर आई वो बेहद भावुक हो गईं थी । उनकी आंखों से आंसू बहने लगे । इसके बाद मेघना गुलजार ने कुछ समय के लिए शूटिंग रुकवा दी । हालांकि दीपिका ने कुछ देर बाद खुद को संभाला और कुछ देर बार शूटिंग शुरू कर दी ।

यह भी पढ़ें : छपाक : दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी का 'किसिंग सीन' हुआ लीक, तो लोग बोले-'बच्चों को मत दिखाओ'

बता दें कि दीपिका इस फ़िल्म के साथ प्रोडक्शन हाउस में कदम रखने जा रही है । इस फ़िल्म में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी नजर आएंगे । फ़िल्म के लीक हुए हर लुक ने फ़िल्म के लिए प्रत्याशा को बढ़ा कर रख दिया है । यह फ़िल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।