रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है । बुल्गारिया और मुंबई में बड़े पैमाने पर शूट के बाद अब ब्रह्मास्त्र की शूटिंग वाराणसी में शुरू होगी । इसके लिए फ़िल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही वाराणसी पहुंचेगे । लेकिन इससे पहले प्रोडक्शन हाउस वाराणसी शूटिंग शेड्यूल के लिए तैयारी शुरू कर चुका है ।

ब्रह्मास्त्र के लिए अब वाराणसी जाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, ऐसा होगा शूटिंग शेड्यूल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वाराणसी में शुरू करेंगे ब्रह्मास्त्र की शूटिंग

ब्रह्मास्त्र का वाराणसी शूटिंग शेड्यूल पूरे 20 दिन चलेगा । वाराणसी में रामनगर फोर्ट और चेत सिंह फोर्ट में मुख्य रूप से फ़िल्म की शूटिंग होगी । फिल्म के सेट्स पहले ही रामनगर फोर्ट में तैयार किए जा रहे हैं । फ़िल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर बनारस शूटिंग शेड्यूल की जानकारी देते हुए लिखा, , “Varanasi my attempt with the Brahmastra trilogy to feature different places of India, an attempt to capture its infinite beauty #thesearchforbrahmastra.”

फ़िल्म का लोगो लॉंच हुआ था वाराणसी में

बता दें कि इस साल कुंभ के मेले में भी अयान मुखर्जी फिल्म के लीड पेयर आलिया और रणबीर के साथ बनारस पहुंचे थे । तब इस मौके पर फिल्म का लोगो लॉन्च किया गया था । कुछ ही दिन पहले अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर बनारस की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं ।

सुपरहीरो ड्रामा इस फ़िल्म में रणबीर डीजे के किरदार में नज़र आएंगे जिसे आखिरकार अपनी सुपरपावर्स का अंदाज़ा होता है । इस फ़िल्म में आलिया रणबीर की लव इंटरेस्ट का किरदार अदा करती हुईं नजर आएंगी । जबकि मौनी रॉय इसमें नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी । अमिताभ बच्चन का इस फ़िल्म में काफ़ी अहम रोल है । हालांकि अभी तक उनके किरदार को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है ।

यह भी पढ़ें : ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर का सुपरपावर वाला किरदार हुआ लीक, ये रही डिटेल

गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र एक सुपरनैचुरल मॉर्डन डे फिल्म है और इस फिल्मसीरीज़ को तीन फिल्मों में सामने लाने की योजना है । फिल्म में रणबीर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन जैसे सितारे नज़र आएंगे । ब्रह्मास्त्र इसी साल क्रिसमस के दौरान रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ाकर गर्मियों 2020 में कर दी गई है । करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म में भारी वीएफ़एक्स की जरूरत है इसलिए यह फ़िल्म अपने तय समय से लेट हो रही है ।