गली बॉय फ़ेम सिद्धांत चतुर्वेदी आज यानी यानी 29 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं । वेब सीरिज़ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धांत आज बॉलीवुड के डिमांडिग अभिनेता में से एक बन गए हैं । अब तक उन्होंने 6 फिल्में की हैं, जिनमे से 2 अभी रिलीज़ के लिए तैयार हैं ऐसे में बॉलीवुड हंगामा को सिद्धांत चतुर्वेदी के बारें में ऐसा कुछ पता चला है जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पठान से जुड़ा है ।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ठुकराई पठान
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “सिद्धांत असल में शाहरुख खान की पठान में निगेटिव रोल - जिम के किरदार के लिए पहली पसंद थे । सिद्धांत पहले भी आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स (बंटी और बबली 2) का हिस्सा रहा चुके हैं ऐसे में मेकर्स को लगा की सिद्धांत एक अच्छे अभिनेता हैं और पठान में खलनायक की भूमिका के लिए परफ़ेक्ट विकल्प हो सकते हैं । इसके अलावा, वह फ़िज़िकली भी फिट हैं और सबसे बड़ी बात कि वो शाहरुख खान के साथ फ़ाइट सीन में सही लगेंगे ।”
सूत्र ने आगे बताया, “जाहिर तौर पर, सिद्धांत इस ऑफर से काफ़ी प्रभावित हुए लेकिन वह निगेटिव रोल करके नहीं हीरो के रोल में फ़ेमस होना चाहते हैं इसलिए काफ़ी सोचा विचार के उन्होंने पठान में खलनायक की भूमिका करने से मना कर दिया । सिद्धांत को लगा की करियर कि शुरुआत में निगेटिव रोल करना सही नहीं है ।इसलिए उन्होंने इस आकर्षक ऑफर को ठुकरा दिया ।”
इसके बाद जॉन अब्राहम को जिम के रोल के लिए अप्रोच किया गया । उन्होंने इसे स्वीकार किया और अपने प्रदर्शन के लिए अपार प्रशंसा प्राप्त की । 25 जनवरी, 2023 को रिलीज़ हुई पठान हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म बनकर उभरी ।
सिद्धांत के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अनन्या पांडे और आदर्श गौरव के साथ फ़िल्म खो गए हम कहां में नज़र आएंगे ।
















