शाहरुख खान की जवान को लेकर अब तक कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं जैसे- इस फ़िल्म में शाहरुख डबल रोल में नज़र आएँगे इत्यादि । स्टारकास्ट से लेकर फ़िल्म के स्केल तक, सभी खबरें सामने आई लेकिन अभी तक जवान का प्लॉट को लेकर कुछ खबरें नहीं आई । शाहरुख खान स्टारर जवान के प्लॉट को शुरुआत से ही सीक्रेट रखा गया है । लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा के पास जवान के प्लॉट को लेकर कुछ लेटेस्ट अपडेट सामने आई है जो यकीनन फ़िल्म के उत्साह को बढ़ा देगी ।

BREAKING: शाहरुख खान की जवान असल में अमिताभ बच्चन और कमल हासन की इस फ़िल्म से इंस्पायर है ; डायरेक्टर एटली ने कहानी को दिया मॉर्डन टच

शाहरुख खान की जवान का प्लॉट

फ़िल्म से जुड़े क़रीबी सूत्र ने हमें बताया कि, शाहरुख की जवान असल में अमिताभ बच्चन की कल्ट फ़िल्म आख़िरी रास्ता से इंस्पायर है । आख़िरी रास्ता भी असल में कमल हासन की तमिल फिल्म ओरु कैदियिन डायरी की आधिकारिक रीमेक थी । सूत्र ने हमें बताया, “आख़िरी रास्ता या ओरु कैदियिन डायरी में अमिताभ या कमल पिता और बेटे के किरदार में डबल रोल में नज़र आए थे । ठीक वैसे ही जवान में भी शाहरुख पिता और बेटे के किरदार में डबल रोल में नज़र आएंगे । आख़िरी रास्ता की तरह जवान भी एक बदले की कहानी है ।

एटली कमल हासन की ओरिजनल फ़िल्म के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने ओरु कैदियिन डायरी से जवान की कहानी का मुख्य भाग लिया है । सूत्र ने हमें आगे बताया,  “हालांकि यह रीमेक नहीं है बल्कि सिर्फ़ इंस्पायर है । एटली ने इससे मूल प्लॉट लिया है और आज के दर्शकों के लिए एक नई कहानी लेकर आए हैं । भावनाएं वही हैं, लेकिन फ़िल्म का ट्रीटमेंट बिल्कुल आज के समय का है ।

जवान 2 जून, 2023 को रिलीज़ होगी और तब तक इसके प्लॉट को लेकर और भी डीटेल सामने आएँगी।