कुछ समय पहले, खबर आई थी कि कश्मीर की पत्थरबाज अफ्शां आशिक के जीवन पर एक फ़िल्म बनाई जा रही है । अब हमने सुना है कि गुलशन ग्रोवर और उनके बेटे संजय ग्रोवर इस फ़िल्म के लिए एक साथ काम कर रहे हैं । यह फिल्म मैरी कॉम और नीरजा फेम सैविन क्वाड्रस द्वारा लिखी जा रही है और इसे मनीष हरिशंकर द्वारा निर्देशित किया जाएगा जो राजकुमार संतोषी के लिए फ़िल्म अजब प्रेम की गजब कहानी और फ़टा पोस्टर निकला हीरो के चीफ़ सहायक निर्देशक थे ।

जाहिरा तौर पर संजय ग्रोवर, लॉस एंजिल्स में यूसीएलए से बिजनेस ऑफ हॉलीवुड और बिज़नेस ऑफ एंटरटेनमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद, अच्छे कंटेंट की तलाश कर रहे थे, जिसे वह अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश कर सकें, । हॉलीवुड में काम कर रहे संजय ने इसलिए इस स्क्रिप्ट को चुना जिसे वह हॉलीवुड मार्केट में पेश कर सकते है ।

हालांकि अभी फ़िलहाल इस फ़िल्म के बारें में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है । अफ्शां आशिक ने हाल ही में उनका आशिर्वाद लेने के लिए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती के साथ मुलाकात की क्योंकि यह फ़िल्म उन्हीं के जीवन के ऊपर बनाई जा रही है ।