इसी साल 21 फ़रवरी 2021 को दूसरे बेटे के माता-पिता बने करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान ने फ़ाइनली अपने छोटे बेटे जेह उर्फ़ जहांगीर अली खान की पब्लिक अपीयरेंस दे दी । करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी पहली किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल’लॉन्च की जिसमें उन्होंने पहली बार अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर बताया । इतना ही नहीं इस किताब के आखिरी पन्नों में उन्होंने जेह की एक क्यूट झलक भी शेयर की । और इसके बाद जेह की क्यूट सी झलक पैपराजी के कैमरों में भी कैद हुई । जेह करीब 6 महीने के हो गए हैं लेकिन उनकी दादी शर्मिला टैगोर अभी तक अपने पोते से नहीं मिली हैं ।

‘दादी’ शर्मिला टैगोर इसलिए अभी तक नहीं मिली करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान के बेटे जहांगीर से

शर्मिला टैगोर नहीं मिली जहांगीर से

जहां जहांगीर अक्सर मुंबई में अपने नाना-नानी (बबीता और रणधीर कपूर) के साथ समय बिताते हैं वहीं उनकी दादी शर्मिला टैगोर अभी तक अपने पोते से नहीं मिली । पटौदी फ़ैमिली से जुड़े सूत्र ने बताया, “शर्मिलाजी दिल्ली में रहती हैं और कोरोना महामारी के कारण वह ट्रेवल नहीं कर रही हैं । इसलिए अब सैफ और करीना जल्द ही तैमूर और जेह को लेकर दिल्ली जाएंगे । या फ़िर, पूरा पटौदी परिवार साल के अंत में अपनी पुश्तैनी हवेली में मिलेगा ।”

तब तक शर्मिला जी वीडियो कॉल से जेह की झलक देख सकती हैं । वह अपनी पोती सोहा की बेटी इनाया के साथ भी काफी समय बिताती हैं।