अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अभिनीत फ़िल्म लक्ष्मी बॉम्ब का बहुप्रतिक्षित ट्रेलर आज रिलीज हो गया है । हॉरर और कॉमेडी के एक अनूठे मिश्रण से सजा लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर ने फ़िल्म देखने की प्रत्याशा को और बढ़ा दिया है । अक्षय कुमार की यह फ़िल्म 9 नवंबर को डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर डायरेक्ट रिलीज होगी ।

लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर में अक्षय कुमार का ट्रांसजेंडर में ट्रांसफॉर्मेशन
हॉरर और कॉमेडी के एक अनूठे मिश्रण से बना लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर 3 मिनट-40 सेकंड लंबा है जिसमें हंसी, डर और भावनाओं का बराबर संतुलन है । इस फ़िल्म में एक भूत का शरीर में समावेश होने के बाद अक्षय का एक ट्रांसजेंडर में ट्रांसफॉर्मेशन दर्शाया है । फ़िल्म की टैगलाइन में लिखा है, एक परिवार और भूत का सर्कस ।

अपनी रिलीज़ से मुश्किल से एक महीने दूरी के साथ, दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टीम अपनी पूरी कोशिश कर रही है । पोस्टर और मोशन टीज़र के लिए सकारात्मक अभूतपूर्व प्रतिक्रिया के बाद, आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर आज फिर से समीक्षक और दर्शकों से प्रशंसा प्राप्त करने में कामयाब रहा है ।
राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित, डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी द्वारा प्रस्तुत, अ केप ऑफ़ गुड फ़िल्मस, तुषार एंटरटेनमेंट हाउस और शबीना एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, लक्ष्मी बॅाम्ब डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर तथा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई देशों में सिनेमाघरों में इस दिवाली 9 नवंबर 2200 को रिलीज होगी ।
















