आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग शुरू कर दी है । संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी आलिया भट्ट के लिए अभी तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फ़िल्म मानी जा रही है । इस फ़िल्म में आलिया भट्ट कमाठीपुरा के रेडलाइट एरिया की मालकिन गंगूबाई का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगी । हाल ही में फ़िल्म से उनके किरदार को शेयर किया जिसमें उनके लुक ने सभी को इंप्रेस कर दिया ।

आलिया भट्ट की फ़िल्म में शांतनू माहेश्वरी को मिला चांस
और अब फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ रही है कि, आलिया की इस फ़िल्म से एक टीवी कलाकार भी अपना डेब्यू करने जा रहा है । खबरों की मानें तो, इस फ़िल्म में आलिया के साथ खतरों के खिलाड़ी में काम कर चुके एक्टर शांतनू माहेश्वरी भी काम करते हुए नजर आएंगे ।
खबरों की मानें तो, भंसाली को इस रोल के लिए एक फ़्रेश चेहरे की तलाश थी लेकिन साथ ही जो डार्क रोल के लिए भी फ़िट बैठे । और इस पूरे कसौटी पर शांतनू खरे उतरे । शांतनु इस फ़िल्म में आलिया के साथ नेगेटिव रोल में नजर आएंगे । फ़िल्म में शांतनु के किरदार की बात करें तो, फ़िल्म में वह अफ़सान नाम के लड़के का किरदार निभाएंगे । अभिनेता जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे ।
यह भी पढ़ें : इन वजहों से संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियाबाड़ी बनेंगी आलिया भट्ट के लिए अभी तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फ़िल्म
भंसाली की ये फ़िल्म मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट एरिया की मशहूर गंगूबाई कोठेवाली की ज़िंदगी पर बेस्ड फ़िल्म है । इस फिल्म में साठ के दशक की मुंबई को दिखाया जाएगा । यह फ़िल्म अगले साल 11 सितंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । गंगूबाई काठियावाड़ी को भंसाली प्रोडक्शसं के तहत बनाया जा रहा है । यह फ़िल्म 11 सितंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















