साल 2018 में आई जीरो के बाद से शाहरुख खान ने अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है । वहीं दूसरी ओर उनके फ़ैंस लगातार अपने चहेते अभिनेता की अगली फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । खबरें आ रही है कि शाहरुख खान फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी, राज निदिमोरू और कृष्णा डीके, सिद्धार्थ आनंद और साउथ के फ़िल्ममेकर एटली कुमार के साथ अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान कर सकते है । लेकिन इस बारें में अभी तक कोई भी ऑफ़िशियल कन्फ़र्मेशन सामने नहीं आया है । लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि शाहरुख को अपनी फ़िल्म मिल गई है बतौर एक्टर नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर ।

शाहरुख खान की अगली फ़िल्म कामयाब
तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन अभिनीत बदला को प्रोड्यूस करने के बाद अब शाहरुख संजय मिश्रा अभिनीत आगामी फ़िल्म कामयाब को प्रोड्यूस किया । इससे पहले शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने नेटफ़्लिक्स की वेब सीरिज बार्ड ऑफ़ ब्लड को प्रोड्यूस किया था ।
यह भी पढ़ें : Exclusive: कमबैक फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल की जोड़ी बनाएंगे राजकुमार हिरानी ?
मनीष मुंद्रा के शाहरुख की आगामी फ़िल्म कामयाब में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और सारिका सिंह लीड रोल में नजर आएंगे । फिल्म का डायरेक्शन हार्दिक मेहता करेंगे । फ़िल्म की कहानी लीड एक्टर के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है । ये एक ऐसा कलाकार है जो बतौर एक्सट्रा कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करता है और उसके बाद उसकी पहचान एक बेहतरीन ऐक्टर के तौर पर बनती है । संजय का खुद का बॉलिवुड करियर भी ऐसा ही रहा है ।
















