यशराज प्रोडक्शसं की फ़िल्म इश्कजादे की जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आगामी फ़िल्म संदीप और पिंकी फरार का फ़र्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया है । यशराज प्रोडक्शन के तहत बनने वाली इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे । दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म संदीप और पिंकी फरार इस साल 20 मार्च 2020 को रिलीज़ होगी ।

संदीप और पिंकी फरार से रिलीज हुआ अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का सस्पेंस से भरा फ़र्स्ट लुक, 20 मार्च को होगी रिलीज

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म को मिली रिलीज डेट

फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक में अर्जुन और परिणीति के किरदारों की झलक देखने को मिल रही है । अर्जुन इस फ़िल्म में पुलिस के किरदार में नजर आएंगे । फ़िल्म के नाम के अनुसार ये लगता है कि परिणीति के किरदार का नाम पिंकी होगा और अर्जुन का नाम संदीप जबकि फ़िल्म में इसके विपरीत है । यहां परिणीति का नाम संदीप कौर है जबकि अर्जुन का नाम पिंकी दाहिया होगा ।

वैसे अर्जुन और परिणीति की साथ में ये तीसरी फ़िल्म होगी । इससे पहले दोनों ने नमस्ते इश्कजादे और नमस्ते इंग्लैंड में साथ काम किया था ।