छ साल पहले, करण जौहर ने अपने सेंट टेरेसा कॉलेज में तीन स्टूडेंट-आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन को दाखिला दिया था, और आज ये तीनों स्टूडेंट फ़िल्म इंडस्ट्री में काफ़ी जाना-पहचाना नाम बन गए है और सभी ने एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है । और अब एक बार फ़िर करण जौहर ने अपने इसी कॉलेज के लिए तीन नए स्टूडेंट को चुना है अपनी नई फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, के लिए । और तीन नए स्टूडेंट हैं टाइगर श्रॉफ़, जो कि इंडस्ट्री में पहले ही अपनी सफ़लता के झंडे गाढ़ चुके है, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया । हाल ही में फ़िल्म की एक्ट्रेस अनन्या पांडे का फ़र्स्ट लुक सामने आया है जिसमें वह बेहद खूबसूरत कॉलेज गोइंग गर्ल लग रही है ।

FIRST LOOK: करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में अनन्या पांडे का हॉट एंड क्यूट लुक

फ़िल्म जगत में काफ़ी लोकप्रिय हैं अनन्या पांडे

अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के चलते पहले ही काफ़ी सुर्खियां बटोर ली है । इंस्टाग्राम पर अनन्या काफ़ी लोकप्रिय है और यही उनके पक्ष में काम करती है । इसके अलावा वह बॉ्लीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी है, इसलिए भी उनके लिए एक उत्साह है । इन सबके अलावा अनन्या शाहरुख खान की फ़ैमिली के बेहद करीब है और सुहाना खान की काफ़ी अच्छी दोस्त है ।

वहीं दूसरी तरफ़, इस फ़िल्म की दूसरी अभिनेत्री तारा सुतारिया के बारें में बात करें तो, वह फ़िल्म इंडस्ट्री से कोई तालुक्क नहीं रखती है लेकिन भारतीय मनोरंजन जगत से उनका नाता पुराना है । तारा ने वीजे के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी और उसके बाद उन्होंने कई टीवी शो, रिएल्टी शो में नजर आ चुकी है । वह डिजनी के दो शो-'स्वीट लाइफ और करण एंड कबीर' और 'ओए जस्सी' में नजर आ चुकी हैं । एक्टिंग के अलावा वह सिंगिंग और डांसिंग में भी नाम कमा चुकी हैं ।

यह भी पढ़ें : IT’S FINAL! स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में एक नहीं दो-दो हिरोइन होंगी टाइगर श्रॉफ़ की बांहो में

टाइगर की बात करें तो, वह इस फ़िल्म के साथ पहली बार कॉलेज रोमांस शैली वाली फ़िल्म में नजर आएंगे । टाइगर ने एक एक्शन हीरो और डांसिंग स्टार के रूप में बॉलीवुड में एंट्री ली थी, और अब स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 अब उनकी इमेज को पूरी तरह से बदल कर रख देगी ।

करण जौहर ने कई साल पहले अपनी इस फ़िल्म के लिए टाइगर के नाम का तो ऐलान कर दिया था । लेकिन उनकी अभिनेत्रियों को लेकर एक बड़ा रहस्य बना हुआ था । लेकिन अब उससे भी पर्दा उठ गया है । बागी 2 की जबरदस्त सफ़लता के बाद, टाइगर ने तुरंत स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की तैयारी शुरू कर दी जिसकी शूटिंग देहरादून में शुरू हो चुकी है ।

यह भी पढ़ें : FIRST LOOK: स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में टाइगर श्रॉफ़ के इस लुक पर मर मिटेंगी लड़कियां

पुनीत मल्होत्रा द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म इसी साल 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।