प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ साल 2021 में अनाउंस हुई फिल्म जी ले जरा को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है । फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली जी ले जरा काफ़ी हद तक जोया अख्तर की जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी है जिसकी कहानी फीमेल किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है । लेकिन ये फ़िल्म जब से शुरू हुई है तब से शुरू ही नहीं हुई । ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ़ की डेट्स मैच नहीं होने के कारण फिल्म का शेड्यूल नहीं बन पा रहा था । मेकर्स सभी एक्टर्स को एकसाथ नहीं ला पा रहे थे उन्होंने फिल्म को बंद करने का फैसला किया । लेकिन अब जी ले जरा को लेकर फरहान अख्तर ने बताया कि ये फ़िल्म बंद नहीं हुई है बस टाइम लग रहा है ।

जी ले जरा का म्यूजिक रेडी, लोकेशन रेडी, स्क्रिप्ट रेडी- फरहान अख्तर ने फ़िल्म बंद होने की खबरों पर लगाया विराम, दी ये बड़ी अपडेट

जी ले जरा नहीं हुई बंद

फरहान अख्तर ने यूट्यूब चैनल आवर स्टुपिड रिएक्शन्स  को दिए इंटरव्यू में जी ले जरा को लेकर क्लियर किया की ये फ़िल्म बंद नहीं हुई है । फरहान ने कहा, “मुझे ये कहना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा कि इसे बंद कर दिया गया है । मैं बस इतना कहूंगा कि इसे बैक बर्नर पर डाल दिया है । ये एक ऐसी फिल्म है, जो बनेगी । फिर से, मुझे नहीं पता कि ये कब बनेगी । लेकिन इसकी स्क्रिप्ट बहुत ही शानदार है और इस पर पहले ही बहुत काम हो चुका है ।”

फरहान ने ऑरिजनल कलाकारों का भी जिक्र करते हुए कहा, “मैंने फिल्म के लिए सभी लोकेशन की तलाश पूरी कर ली है । म्यूजिक रिकॉर्ड कर लिया है । अब बस सही वक्त का इंतजार है जब हम फिल्म पर दोबारा काम करना शुरू करेंगे । लेकिन सवाल ये है कि क्या हम फिल्म बनाएंगे ? तो इसका जवाब है बिल्कुल बनाएंगे ।”