
बीते जमाने की बेहतरीन अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और कमाल की कॉरियोग्राफ़र फ़राह खान एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय- लिंग सशक्तिकरण का एक हिस्सा बनने के लिए साथ आ रही हैं । द ब्रिज नाम के एक कॉन्क्लेव के पहले संस्करण में ये दोनों इस मुद्दे पर खुलकर बात करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।
द ब्रिज नाम का ये कॉन्क्लेव कई फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, नेताओं, राजनेताओं जैसे कई प्रतिष्ठित वक्ताओं को एक साथ लेकर आएगा । इसका मकसद, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संदर्भों में लिंग सशक्तिकरण के साथ संलग्न अलग-अलग सवालों पर खुलकर बातचीत करना है ।
इस कॉन्क्लेव में फ़राह खान और शर्मिला टैगोर वसुंधरा राजे, मेनका गांधी, रोहिणी नीलेकणी, अंखी दास, मणिशंकर अय्यर, मोना, निवेदिता मेनन, सारा पायलट और निखिल डे से जुड़ेंगी । यह कॉन्क्लेव 8 अक्टूबर होगा ।
















