बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले आपको बताया था कि रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह कॉप ड्रामा सिंबा के बाद एक बार फ़िर से नई फ़िल्म के लिए साथ आ रहे हैं । रणवीर सिंह की रोहित शेट्टी के साथ ये फ़िल्म पूरी तरह से एक कॉमड़ी फ़िल्म होगी । और अब हमें एक्सक्लूसिवली पता चला है कि रणवीर सिंह की ये कॉमेडी फ़िल्म गुलजार की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फ़िल्म अंगूर, जिसमें संजीव कुमार और देवेन वर्मा नजर लीड रोल में नजर आए थे, का ऑफ़िशियल अडेप्शन होगी । रोहित शेट्टी अंगूर का रीमेक बना रहे हैं जिसमें रणवीर संजीव कुमार के किरदार में दिखाई देंगे ।

EXPLOSIVE NEWS: रणवीर सिंह के साथ कल्ट कॉमेडी फ़िल्म अंगूर का रीमेक बना रहे हैं रोहित शेट्टी, ये है पूरी डिटेल

रणवीर सिंह निभाएंगे संजीव कुमार का किरदार

“रोहित शेट्टी काफ़ी समय से कल्ट क्लासिक फ़िल्म अंगूर का रीमेक बनाने की कोशिश कर रहे थे और अब फ़ाइनली वह इस फ़िल्म को रणवीर के साथ बना रहे हैं । रणवीर अंगूर के रीमेक में संजीव कुमार का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । साल 2015 में रोहित ने अंगूर के रीमेक को शाहरुख खान के साथ बनाने का प्लान किया तथ लेकिन फ़िर कुछ बात नहीं बन पाई और फ़िर दोनों ने दिलवाले में साथ काम किया । इसके बाद रोहित गोलमाल अगेन, सिंबा और सूर्यवंशी में बिजी हो गए थे ।

लेकिन अब कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्हें अंगूर के रीमेक पर फ़िर से काम करने का पर्याप्त समय मिल गया ।” एक ट्रेड सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली बताया । इतना ही नहीं सुनने में तो ये भी आ रहा है कि रोहित इस फ़िल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाएंगे जिसमें रोहित शेट्टी स्टाइल का तड़का देखने को मिलेगा ।

स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

“रोहित की कॉमेडी फ़िल्म बोल बच्चन असल में गोलमाल से प्रेरित थी । इसी तरह अंगूर भी मौजूद समय के अनुसार बनाई जाएगी । अभी फ़िल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा । इसके बाद फ़िल्म के बाकी के पहलूओं पर काम शुरू होगा जिसमें शामिल है-प्री-प्रोडक्शन, अन्य कलाकारों का चयन इत्यादि ।” ट्रेड सूत्र ने बताया ।

रणवीर और रोहित दोनों ही इस फ़िल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं । दोनों इस बात से अच्छी तरह वाकिफ़ है कि अंगूर जैसी कल्ट क्लासिक फ़िल्म का रीमेक बनाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है । “इस फ़िल्म में रणवीर के डबल रोल होंगे जो रणवीर के लिए पहली मर्तबा होगा । ये इसे बॉलीवुड की अभी तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फ़िल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं ।”

फ़िल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है । अंगूर के रीमेक के बाद रोहित अजय देवगन के साथ गोलमाल 5 पर फ़ोकस करेंगे ।