आज कल बी-टाउन में विकी कौशल और कैटरीना कैफ की बढ़ती नजदीकी चर्चा का विषय बनी हुई है । और अब इस जोड़ी को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, विकी कौशल और कैटरीना कैफ़ जल्द ही एक साथ एक फ़िल्म में बतौर प्रेमी-प्रेमिका नजर आ सकते है । इसमें कोई शक नहीं है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ बी-टाउन की हॉट जोड़ी में से एक है ।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ करेंगे फ़िल्मी रोमांस
एक ट्रेड सूत्र के मुताबिक, ''ऊपरी तौर से, जिस फ़िल्म में कैटरीना और विकी एक साथ नजर आएंगे, उस फ़िल्म को रॉनी स्क्रूवाला, जिन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्में बनाई है, द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । ब्लॉकबस्टर फ़िल्म उरी; द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, विकी, निर्देशक आदित्य धर और रोनी स्क्रूवाला एक पीरियड-ड्रामा फिल्म के लिए भी एक साथ आ रहे हैं । इस फ़िल्म को बड़े पैमाने पर देशभर में शूट किया जाएगा और यह फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी ।
रॉनी स्क्रूवाला बना रहे हैं एक लव ड्रामा फ़िल्म
लेकिन रॉनी की इस फ़िल्म के लिए कैटरीना और विकी की जोड़ी नहीं बनाई जा रही है । बल्कि इससे अलग दोनों की जोड़ी के लिए एक इंटेंस लव स्टोरी प्लान की जा रही है, जो संभवतः वास्तविक जीवन से प्रेरित है और केदारनाथ, जो बॉक्स-ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी, की तर्ज पर होगी । वैसे तो कैट और विकी ऑफ स्क्रीन कमाल की केमिस्ट्री शेयर करतेहै । कुछ दिन पहले दोनों कलाकार एक टेलीविज़न शो ‘टेप कास्ट’ पर एक साथ आए हैं जहाँ दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत सहज नज़र आए और दोनों ने बेहद गर्मजोशी से बातचीत की ।
जबकि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ और रिलेशनशिप होने की खबरें तेजी से फ़ैल रही हैं, इसलिए ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या उनकी यह केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन पर कोई कमाल दिखा पाती है नहीं । बहरहाल इस फ़िल्म को लेकर अभी कुछ कहना बहुत जल्दी होगा क्योंकि फ़िल्म से संबंधित अभी कई औपचारिकताएं होना बाकी है जैसे- डेट्स, फ़ंड, किरदार इत्यादि ।''
विकी और कैटरीना की बढ़ती नजदीकी
सूत्र ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले विकी, हरलीन सेठी के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन अब दोनों का ब्रेक अप हो चुका है । और अब ब्रेक अप के बाद कया स लगाए जा रहे हैं कि विकी, कैटरीना के साथ नजदीकी बढ़ा रहे है । ''काफी विद करण के सेट पर कैटरीना ने कहा था कि वह विकी के साथ काम करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि दोनों साथ में अच्छे लगेंगे ।
और जब करण के चैट शो में विकी आये थे तो उन्हें करण जौहर ने कैट की ये ख्वाहिश बताई थी जिसे सुनकर विकी बेहोश से होने की एक्टिंग करने लग गए थे । बाद में, एक अवार्ड समारोह के दौरान भी, विकी और कैट ने स्टेज शेयर की । इस दौरान दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक थी । इसी मौके पर विकी ने अपने मजाकिया अंदाज में सीधे कैट से पूछ लिया, “मुझसे शादी करोगी?” इस पर कैट भी शर्माने से खुद को रोक नहीं पाई थी ।
यह भी पढ़ें : विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच बढ़ती 'दोस्ती' बनी टॉक ऑफ़ द टाउन
कैटरीना के अन्य वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फ़िल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी । इसके अलावा हाल ही में वह इन दिनों फिल्म निर्माता और निर्देशक रेवती एस वर्मा द्वारा निर्देशित प्रसिद्ध एथलीट पीटी उषा पर बनने वाली बायोपिक फ़िल्म को लेकर भी चर्चा में है । इस फ़िल्म से जुडे सूत्र ने खुलासा किया कि, मेकर्स जल्द से जल्द इस फ़िल्म के लिए लुक टेस्ट की योजना बना रहे है और जब सब कुछ फ़ाइनल हो जाएगा तब ही फ़िल्म का ऐलान किया जाएगा ।''
















