नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने आज श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फ़िल्म छिछोरे की रिलीज की घोषणा करते हुए उल्टी गिनती शुरू कर दी है । नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित मल्टी स्टारर फ़िल्म छिछोरे आज से ठीक चार महीने बाद रिलीज होने के लिए तैयार है ।

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की ड्रामा, इमोशन और प्यार से भरी छिछोरे को मिली रिलीज डेट, 30 अगस्त 2019 को होगी रिलीज

छिछोरे 4 महीने बाद सिनेमाघरों में होगी रिलीज

छिछोरे के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर फ़िल्म के रिलीज की उल्टी गिनती शुर करते हुए एक वीडियो साझा किया है और लिखा, " Drama, Fun, Emotions & Pure Love ? #SajidNadiadwala's #Chhichhore directed by @niteshtiwari22 coming to y'all in just 4 months ? Till then here's some Chhichhorapanti for you all! ‬

‪@itsSSR @ShraddhaKapoor @NGEMovies @WardaNadiadwala @foxstarhindi ‬‪#4MonthsToChhichhore”.

इस वीडियो में फ़िल्म की मुख्य जोड़ी श्रद्धा और सुशांत सिंह के साथ अन्य अभिनेता फ़िल्म के लिए एक साथ तैयारी करते हुए नज़र आ रहे है । निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी भी इस वीडियो का एक हिस्सा है ।

इससे पहले, छिछोरे के निर्माताओं ने फ़िल्म की सम्पूर्ण कास्ट के किरदारों के नाम और निकनेम का खुलासा किया था ।

यह भी पढ़ें : दंगल निर्देशक नितेश तिवारी ने आमिर खान को अपनी इस फ़िल्म में दिया एक स्पेशल रोल

फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तले बनी फ़िल्म छिछोरे प्रस्तुत होने के लिए तैयार है जो साजिद नडियाडवाला द्वारा निर्मित होगी । फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ द्वारा सह-निर्मित यह फ़िल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है । फ़िल्म इस साल 30 अगस्त, 2019 को देशभर में रिलीज होगी ।