24 अप्रैल को वरुण धवन अपना जन्मदिन मनाने जा रहे है । और ये दिन उनके लिए और भी खास होने वाला है क्योंकि इस दिन उनकी आगामी फ़िल्म कुली नंबर 1 के रीमेक की घोषणा होगी । वरुण धवन के पापा डेविड धवन द्दारा निर्देशित की गई कुली नंबर 1 के रीमेक को भी डेविड धवन ही निर्देशित करने वाले है । 24 अप्रैल को वरुण धवन के जन्मदिन के दिन इस फ़िल्म के ऐलान के मौके पर पूरी धवन फ़ैमिली के साथ वरुण की गर्लफ़्रेंड नताशा दलाल के भी साथ होने की उम्मीद है । सूत्र ने बताया कि, "वरुण के जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म कुली नंबर 1 की घोषणा की जाएगी ।"

EXCLUSIVE: वरुण धवन के जन्मदिन पर होगा कुली नंबर 1 के रीमेक को लेकर बड़ा ऐलान, ये है पूरी डिटेल

वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 में होगी सारा अली खान

ऑरिजनल कुली नंबर 1 के लीड हीरो गोविंदा का भी इसमें एक खास रोल होने की उम्मीद है । लेकिन गोविंदा के डेविड धवन के साथ उनके खट्टे-मीठे रिश्तों को ध्यान में रखते हुए अभी ये कहना मुश्किल है कि गोविंदा इस फ़िल्म से जुड़ेंगे या नहीं ।

वरुण नहीं पहनेंगे कुली की लाल ड्रेस

यहां नए सिरे से बनाई जाने वाली रीमेक की कुछ डिटेल्स हैं जो 24 अप्रैल को आधिकारिक रूप से सामने आ जाएगी । वरुण इस फ़िल्म में काफ़ी फ़ैशनेबल और मॉर्डन किस्म के कुली के रूप में नजर आएंगे । इससे जुड़े करीबी सूत्र के मुताबिक, ''फ़िल्म कुली नंबर वन और कुली में गोविंदा और अमिताभ द्दारा पहनी गई कुली की लाल रंग की पोशाक अब बीते जमाने की बात हो गई है । यदि अब आप मुंबई सेंट्रल के माटुंगा स्टेशन पर कुलियों देखेंगे तो पाएंगे कि वो जींस और टी-शर्ट पहने हुए होते है । बस इसके रीमेक में भी वरुण इसी लुक में दिखाई देंगे ।''

रेलवे स्टेशन के बाहर कॉमेडी करते दिखेंगे वरुण

इसके अलावा उनका किरदार अब रेलवे स्टेशन पर ज्यादा समय नहीं बिताएगा । ''एक बार यह स्थापित हो जाने के बाद कि वरुण का पेशा क्या है, फिल्म जल्दी रेलवे स्टेशन के बाहर कॉमेडी और ड्रामा की ओर बढ़ेगी ।"

ऑरिजनल कुली नंबर वन में जो किरदार करिश्मा कपूर ने निभाया था उसी से प्रेरित किरदार इसके रीमेक में सारा अली खान निभाएंगी । ''वह रीमेक में करिश्मा की तरह बिंदास और जिंदादिल लड़की का किरदार निभाएंगी । 1995 में ऑरिजनल कुली नंबर 1 के लिए आनंद-मिलिंद द्वारा रचित दो चार्टबस्टर्स पर विचार किया जा रहा है । और वो चार्टबस्टर्स गाने हैं- 'हुस्न है सुहाना' और 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' ।''

यह भी पढ़ें : वरुण धवन अब आलिया के साथ नहीं सारा अली खान के साथ करना चाहते है कुली नंबर 1 रीमेक

इससे जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि, “हम रीमेक में अभिजीत-चंदना दीक्षित (हुस्न है सुहाना ) और कुमार सानू-अलका याग्निक (मैं तो रस्ते से जा रहा था) द्वारा गाए गए ऑरिजनल गानों को जैसा का जैसा रखने का प्लान बना रहे हैं । डेविड धवन को उन हिट्स को फिर से रिक्रिएट क्यों करें जो आज भी इतने ज्यादा लोकप्रिय है ?"