सलमान खान के अपने 52वें जन्मदिन को बेहद खुशी के साथ मनाने के उनके पास कई कारण है । क्योंकि उनकी हालिया रिलीज फ़िल्म टाइगर जिंदा है सफ़लता के झंडे गाड़ रही है । हालांकि सलमान इसकी परवाह नहीं करेंगे ।

इस बारें में उनके सबसे अच्छे दोस्त साजिद नाडियाडवाला कहते हैं कि, ''हिट हो या नहीं, हम सलमान का जन्मदिन हर साल उनके पनवेल फ़ार्म हाउस पर उनके पूरे परिवार के साथ मनाते है । मेरी पत्नी और मेरे बेटे इस वार्षिक कार्यक्रम का इंतजार करते हैं जो मैं करता हूं । और वो इसे किसी भी कीमत पर मिस नहीं करेंगे । असल में हम सभी इसके लिए तैयार है । बच्चों ने पैकिंग करना शुरू कर दिया है । अपने चाचू (सलमान) के साथ होने के लिए इंतजार नहीं कर सकते । मेरे बेटे मुझे बोरिंग मानते हैं क्योंकि मैं उन्हें जल्दी सोने के लिए कहता हूं जबकि सलमान ऐसा नहीं करते है जब वे फ़ार्म हाउस पर होते है ।''

सलमान खान की 52वें जन्मदिन की पार्टी में पूरा खान परिवार शामिल होगा जिसमें अरबाज की पत्नी मलाइका अरोड़ा और पति और बच्चे के साथ अरोड़ा बहने भी शामिल होंगी । सलमान की महिला दोस्त लूलिया वंतूर और कैटरीना कैफ़ भी बर्थडे के लिए पनवेल पहुंचेगी । टाइगर के निर्देशक अली अब्बास जफ़र और ट्यूबलाइट के निर्देशक कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर भी इस जश्न में शामिल होने की उम्मीद है ।

जहां हर लोग अपने-अपने तरीके के जश्न में व्यस्त रहते हैं वहीं बच्चे भी अपनी मस्ती करेंगे, इतना ही नहीं सलमान फ़ार्म हाउस पर अपने जन्मदिन को बच्चों के साथ बिताना पसंद करते है ।

इस पर साजिद कहते हैं कि, ''बच्चों के साथ सलमान खान का बॉंड देखते ही बनता है । मेरे बेटे अपने चाचू से बहुत प्यार करते है । हर साल जनवरी में हम कुछ यूरोपीय देश में व्हाइट क्रिसमस के लिए जाने के बारे में बात करते हैं । लेकिन जब दिसंबर आता है तो हम सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पनवेल पहुंचने के लिए तैयार रहते है ।''