सलमान खान की हालिया रिलीज फ़िल्म टाइगर जिंदा है, बॉक्सऑफ़िस पर जबरदस्त परफ़ोरमेंस कर रही है । इस जासूसी थ्रिलर फ़िल्म में सलमान खान रॉ एजेंट के रूप में नजर आए थे और उन्हें लार्जर देन लाइफ़ अवतार में हर किसी ने पसंद किया । और अब इससे भी बढ़कर ये बात है कि इसकी वजह से सलमान खान की आगामी फ़िल्मों-रेस 3 और भारत के लिए चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है । विशेषरूप से भारत, एक बहुप्रतिक्षित फ़िल्म बन गई है क्योंकि इसमें एक बार फ़िर सलमान और निर्देशक अली अब्बास जफ़र, जिसने साल 2016 में ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है को निर्देशित किया, का कोलेब्रेशन होगा ।

और अब, इस फ़िल्म के बारें में लेटेस्ट खबर ये है कि, भूषण कुमार की टी-सीरीज सलमान खान की फ़िल्म भारत को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हो गई है । अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ़ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर टी-सीरीज अब संयुक्त रूप से भारत को प्रोड्यूस करेगी । भूषण कुमार इस फ़िल्म से जुड़कर बेहद खुश है और इस बारें में उन्होंने कहा कि, ‘सलमान और टी-सीरीज का रिश्ता काफी पुराना है । टी-सीरीज ने सलमान खान की प्यार किया तो डरना क्या, के म्यूजिक अधिकारों का अधिग्रहण किया था, और उसके बाद भाईजान की दो फिल्मों 2005 में लकी: नो टाइम फॉर लव और 2011 में रेडी को प्रोड्यूस भी किया था । दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं ।' इसके अलावा, भूषण का अतुल अग्निहोत्री के साथ बहुत अच्छा तालमेल है और इसलिए वह खुशी से भारत का हिस्सा बन गए । भूषण को लगता है कि वो और अतुल मिलकर लोगों के सामने एक खूबसूरत फिल्म पेश करेंगे और ये वादा करते है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे ।

अतुल अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने भूषण कुमार से कई मर्तबा बात की थी और कंटेंट के लिए उनकी संवेदनशीलता उनसे मेल खाई । इसलिए, भारत के निर्माता के रूप में टी-सीरीज के लिए यह एक सहज और ऑरगेनिक प्रक्रिया थी ।

गौरतलब है कि भारत साल 2014 के दक्षिण कोरियाई ड्रामा, ओड टू माई फादर, का एक आधिकारिक रूपांतर है, जो 1 9 50 से आधुनिक मनुष्य के जीवन के माध्यम से वर्तमान दिन तक आधुनिक कोरियाई इतिहास को दर्शाती है ।

अतुल अग्निहोत्री ने कहा कि उनका वर्जन 1 9 47 में शुरू होता है और 2000 में समाप्त होता है और यह एक देश और व्यक्ति की जर्नी को दर्शाती है और दोनों को ही भारत के नाम से जाना जाता है । यह फ़िल्म साल 2019 में ईद के दौरान रिलीज होने के लिए तैयार है ।