जब से सलमान खान की संजय लीला भंसाली के साथ इंशाअल्लाह ठंडे बस्ते में गई है तब से उनके फ़ैंस बहुत निराश हो गए है । लेकिन सलमान खान भी मानते हैं कि भगवान को मंजूर नहीं था कि वो इंशाअल्लाह करे । लेकिन इसी के साथ सलमान खान ने अपने फ़ैंस से ईद 2020 उनके साथ मनाने का वादा किया है । इसलिए लगातार ये सवाल बना हुआ है कि आखिर सलमान खान ईद 2020 में किस फ़िल्म के साथ अपने फ़ैंस का मनोरंजन करेंगे । तो हम इस बारें में आपके लिए एक्सक्लूसिव जानकारी लेकर आए है ।

EXCLUSIVE: सलमान खान 2020 की ईद पर राधे से करेंगे फ़ैंस का मनोरंजन, ये है पूरी अंदर की खबर

सलमान खान की राधे 2020 ईद पर रिलीज होगी

सलमान, जो ईद पर अपनी फ़िल्में रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं, साल 2020 की ईद को खाली नहीं जाने देना चाहते है इसलिए उन्होंने राधे नाम की फ़िल्म साइन कर ली है जो फ़ैंस से किए उनके वादे को पूरा करेगी । एक विश्वस्त सूत्र ने अनजाने में रहस्य खोलते हुए कहा कि, ''दबंग 3 के बाद सलमान की अगली फ़िल्म राधे होगी । ये फिल्म 2020 में ईद पर रिलीज होगी । दबंग 3, 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है । दबंग 3 की रिलीज से पहले सलमान राधे का कुछ हिस्सा शूट भी कर लेंगे । राधे को भी प्रभुदेवा ही डायरेक्ट करेंगे ।

प्रभुदेवा करेंगे राधे को डायरेक्ट

दबंग 3 को भी प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं । प्रभुदेवा दबंग 3 के पोस्ट प्रोडक्शन के साथ-साथ राधे के प्री-प्रोडक्शन का काम भी कर रहे है । ये फिल्म कोरियन मूवी की अडेप्टेशन होगी रीमेक नहीं । ये कौनसी कोरियन फिल्म है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है । फ़िलहाल प्रभुदेवा और सलमान स्क्रिप्ट को फाइनल टच दे रहे हैं ।''

आपको बता दें कि, सलमान ने राधे नाम का किरदार दो बार निभाया है । एक बार सतीश कौशिक की फ़िल्म तेरे नाम और दूसरी वॉंटेंड । और अब वह राधे नाम की फ़िल्म भी करने जा रहे है । सूत्र ने आगे बताया कि,''प्रेम की तरह राधे भी सलमान का लोकप्रिय स्क्रीन नाम है । ईद पर रिलीज होने वाली राधे में सलमान का किरदार काफ़ी अलग होगा । लेकिन इतना तो तय है कि दोनों फ़िल्मों में से उनके किरदार के कुछ अंश को इसमें शामिल किया जाएगा । लेकिन हम आपसे इतना जरूर कह सकते हैं कि राधे में सलमान का किरदार एकदम बिंदा, दिलचस्प और मनोरंजक होगा ।''

यह भी पढ़ें : सलमान खान ने अपने फ़ैंस से किया वादा, 2020 की ईद अपने फ़ैंस के साथ ही मनाएंगे !

निर्माताओं द्दारा राधे के बारें में ऑफ़िशियल अनाउसमेंट जल्द ही कर दिया जाएगा । संजय लीला भंसाली की बात करें तो इंशाअल्लाह बंद होने के बाद अब वह आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई नाम की फ़िल्म बना रहे है । यह फ़िल्म भी अगले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।