जैसा कि हमने आपको बताया था कि संजय लीला भंसाली, जिसने हाल ही में अपनी एक और फ़िल्म बैजू बावरा को ऑफ़िशियली अनाउंस किया, ने बैजू का किरदार अपने पसंदीदा अभिनेता रणवीर सिंह को ऑफ़र किया था । और अब हमने सुना है कि रणवीर सिंह से बात नहीं बन पाने के कारण अब संजय लीला भंसाली ने अपने गुजारिश एक्टर ॠतिक रोशन को इस रोल के लिए अप्रोच किया है । स्क्रिप्ट पढ़ने और भंसाली द्दारा नरेशन देने के बाद ॠतिक रोशन भंसाली के लिए क्लासिकल सिंगर बैजू बनने के लिए तैयार हो गए है । और इसी के साथ ॠतिक रोशन और संजय लीला भंसाली 2010 में गुज़ारिश के रिलीज़ होने के बाद पूरे नौ साल बाद एक दूसरे के साथ काम करेंगे ।

EXCLUSIVE: बैजू बावरा में रणवीर सिंह नहीं अब ॠतिक रोशन बनेंगे संजय लीला भंसाली के 'बैजू' ?

ॠतिक रोशन ने संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा के लिए हामी भरी

ट्रेड सूत्र का कहना है कि, ''बहुत कम लोगों को पता है कि ॠतिक और भंसाली पिछले कई दिनों से इस फ़िल्म को लेकर मुलाकातें कर रहे है । भंसाली को ॠतिक की हाल ही में आई सुपर 30 और वॉर में उनका काम बहुत पसंद आया और इसी के बाद उन्होंने ॠतिक को अपनी फ़िल्म में लेने पर विचार किया । वहीं ॠतिक को भी भंसाली का काम काफ़ी पसंद है और वह उनके साथ पीरियड ड्रामा में काम करने के लिए उत्साहित है ।

सुपर 30 और वॉर के बाद फ़िलहाल ॠतिक ने अपने पापा राकेश रोशन की फ़िल्म कृष 4 को ही अनाउसं किया है । लेकिन अब उन्हें भंसाली की बैजू बावरा की स्क्रिप्ट भी काफ़ी पसंद आई है । 2 नवंबर शनिवार की रात ॠतिक ने भंसाली की फ़िल्म के लिए हामी भर दी और अब बस कुछ ही दिनों में इसे लेकर पेपर वर्क भी पूरा कर लिया जाएगा । और इसके बाद प्रोपर अनाउसंमेंट होगा ।''

रणवीर सिंह ने डेट इश्यू के चलते छोड़ी बैजू बावरा

सूत्र ने आगे बताया कि भंसाली ने इस फ़िल्म को लेकर रणवीर से भी बात की थी लेकिन डेट इश्यू के चलते वह यह फ़िल्म कर न सके क्योंकि उन्होंने अपनी डेट्स एक और पीरियड ड्रामा फ़िल्म को दे रखी है । सूत्र ने बताया कि, ''रणवीर जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही तख्त में भी बिजी हो जाएंगे । यह फ़िल्म मुगल कालीन युग पर बेस्ड है । वहीं बैजू बावरा एक शुद्ध संगीतमय और विशिष्ट रूप से प्रतिभाशाली शास्त्रीय गायक बैजू बावरा की कहानी का एक नाटकीय संस्करण है, जिसने मुगल सम्राट अकबर के दरबार में आयोजित एक संगीतमय द्वंद्व में प्रसिद्ध संगीतकार तानसेन को हराया था ।

जहां रणवीर अगले साल तक बिजी है इसलिए वह इस फ़िल्म को अपनी डेट्स नहीं दे पाए । क्योंकि भंसाली का बैजू एक जुनुनी, इमोशनल, प्रतिशोधी, टूट कर प्यार करने वाला शख्स है इसलिए इस किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए रणवीर को कड़ी तैयारी की जरूरत होती । वहीं भंसाली भी अपने कलाकार से ऐसी हि तैयारी की उम्मीद करते है । लेकिन रणवीर तख्त के बाद यशराज की जयेशभाई जोरदार में पैक्ड बिजी है । सुनने में तो ये भी आ रहा है कि रणवीर रोहित शेट्टी की गोलमाल की अगली किश्त में एक स्पेशल रोल में भी नजर आ सकते है ।''

यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह और अजय देवगन को बैजू बावरा बनाना चाहते हैं संजय लीला भंसाली ?

बैजू बावरा की बात करें तो इसकी शूटिंग अगले साल के अंत तक शुरू होगी । आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियाबाड़ी और ॠतिक की कृष 4 की शूटिंग भी तक तक खत्म हो जाएगी । सूत्र ने बताया कि, ॠतिक को भी इस किरदार को निभाने के लिए कड़ी तैयारी की जरूरत होगी ।