डेविड धवन द्दारा निर्देशित वरुण धवन और सारा अली खान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म कुली नंबर 1 की रिलीज डेट अपनी तय रिलीज डेट, 1 मई से शिफ़्ट होती हुई नजर आ रही है । जानकार सूत्र ने बताया है कि, फ़िल्म में अभी काफ़ी काम बाकी है जैसे-एक गाना, और पूरा पोस्ट प्रोडक्शन काम इत्यादि । कोरोनावायरस के खौफ़ से पैदा हुई लॉकडाउन की स्थिती ने सभी कामों पर ब्रेक लगा दिया है ऐसे में वरुण धवन की फ़िल्म अपनी तय रिलीज डेट, 1 मई पर रिलीज होना असंभव है । इसलिए डेविड धवन ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर फ़ैसला लिया है कि वरुण धवन की कुली नंबर 1 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर मई अंत या जून के पहले हफ़्ते में रिलीज किया जाए ।

EXCLUSIVE: तो क्या, 1 मई को रिलीज नहीं हो पाएगी वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नंबर 1, ये है वरुण का जवाब ?

वरुण धवन ने दिया अपना रिएक्शन

हालांकि, डेविड धवन इसे लेकर असमंजस में थे ("आप मुझे बताएं कि क्या हमें अपनी फ़िल्म पोस्टपोन करनी चाहिए या नहीं," ये उनका जवाब था), जब वरुण धवन से फ़िल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने के बारें में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे लगता है कि हम फ़िलहाल स्थिती को समझ रहे हैं जैसा कि सभी लोग इस समय कर रहे हैं ।”

यह भी पढ़ें : वरुण धवन की कुली नंबर 1 में ऑरिजनल 'कुली नंबर 1' गोविंदा के कैमियो के लिए कोई जगह नहीं

फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि, “कुली नंबर 1 वरुण के लिए एक महत्वपूर्ण फ़िल्म है । क्योंकि उनकी पिछली दो फ़िल्में कलंक और स्ट्रीट डांसर 3डी बॉक्सऑफ़िस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं । कुली नंबर 1 वरुण की होम प्रोडक्शन फ़िल्म है इसलिए अभिनेता इस फ़िल्म को लेकर कोई रिस्क लेना नहीं चाहते हैं । यह फ़िल्म तभी रिलीज होगी जब ये खौफ़नाक वायरस का खतरा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा ।”