बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के लिए साल 2019 बहुत ही सफ़ल रहा क्योंकि वह साल 2019 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म वॉर में लीडिंग लेडी के रूप में नजर आईं । इसके बाद वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ आगामी डकैत ड्रामा फ़िल्म शमशेरा में भी नजर आएंगी । इसी बीच वाणी कपूर के हाथ एक और बड़ी फ़िल्म लग गई है और वो अक्षय कुमार की स्पाई ड्रामा बेल बॉटम । सत्य घटनाओं पर बेस्ड स्पाई थ्रिलर बेल बॉटम में वाणी अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में नजर आएंगी ।

वाणी कपूर को मिला अक्षय कुमार की फ़िल्म में अहम रोल
दरअसल, इस फ़िल्म के लिए मेकर्स अक्षय के साथ एक फ़्रेश पेयरिंग करना चाहते थे और इसलिए वाणी को अक्षय के अपोजिट कास्ट किया गया । वाणी और अक्षय की साथ में ये पहली फ़िल्म है । वाणी को ये रोल इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी । फ़िलहाल मेकर्स उनके लुक टेस्ट पर काम कर रहे हैं । 80 के दशक में बेस्ड इस फ़िल्म में अक्षय रेट्रो लुक में नजर आएंगे इसलिए कहा जा रहा है कि वाणी का लुक भी उसी के अनुसार निर्धारित होगा ।
जल्द ही शुरू होगी फ़िल्म के लिए रेकी
कोरोना वायरस के कारण अभी हर चीज पर प्रतिबंध हैं लेकिन जैसे ही आवाजाही पर ये प्रतिबंध हट जाएगा फ़िल्म की टीम शूटिंग लोकेशन के लिए रेकी शुरू कर देगी और फ़िर लोकेशन फ़ाइनल होने के बाद शूटिंग शुरू हो जाएगी ।
बेल बॉटम वैसे तो एक जासूस थ्रिलर फ़िल्म है, जो की जासूसी कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है । इसमें अक्षय का किरदार दिन में पुलिस वाला होता है, लेकिन ड्यूटी से बाहर निकलते ही वह एक रोमांटिक अवतार में आ जाता है ।
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने अपनी ही फ़िल्मों बच्चन पांडे-बेल बॉटम के बॉक्सऑफ़िस क्लैश को मिटाया, बेल बॉटम को दी नई रिलीज डेट
रंजीत एम तिवारी द्दारा निर्देशित बेल बॉटम की शूटिंग इसी साल शुरू होगी जबकि यह 2 अप्रैल 2021 में रिलीज होगी । सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फ़िल्म की कहानी को असीम अरोड़ा और परवेज शेखानंद द्दारा लिखा गया है ।
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की स्पाई थ्रिलर बेल बॉटम नहीं है किसी की कॉपी, बल्कि सत्य घटनाओं से इंस्पायर है !
बेल बॉटम को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा अडवाणी, मधु भोजवाणी और निखिल अडवाणी द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा ।
















