इमरान हाशमी के फैन्स की लंबी प्रतीक्षा आखिरकार पूरी हो गई है। लगभग दो दशकों से आवारापन  के कल्ट क्लासिक गानों और ‘शिवम’ के यादगार किरदार को ज़िंदा रखने वाले दर्शकों की डिमांड अब हक़ीक़त बन चुकी है । निर्माता विशाल भट्ट और इमरान हाशमी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि आवारापन 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि यह अनाउंसमेंट इमरान हाशमी के जन्मदिन पर किया गया था, जिसे अब तेज़ी से प्रोडक्शन में उतार दिया गया है।

इमरान हाशमी ने बैंकॉक में शुरू की आवारापन 2 की शूटिंग ; 3 अप्रैल 2026 को होगी रिलीज़

इमरान हाशमी ने शुरू की आवारापन 2 की शूटिंग

इस बार फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि कहानी लिखी है बिलाल सिद्दीकी ने। टीम ने पहला शूटिंग शेड्यूल बैंकॉक में शुरू कर दिया है। विशाल फिल्म्स के बैनर तले बन रही आवारापन 2 एक बार फिर शिवम की मोहब्बत और मुक्ति की यात्रा को आगे बढ़ाएगी। फिल्म में वही रॉ इमोशंस, दमदार एक्शन और ब्लॉकबस्टर म्यूज़िक देखने को मिलेगा, जिसने पहले पार्ट को एक टाइमलेस क्लासिक बनाया था।

विशाल फिल्म्स और इमरान हाशमी की जोड़ी पहले भी जन्नत, मर्डर, राज़ और गैंगस्टर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। ऐसे में आवारापन 2 से दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

इमरान की आवारापन 2, 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।