2019 में रिलीज़ हुई अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की रोम-कॉम फ़िल्म दे दे प्यार दे अपनी अनोखी कहानी, कॉमिक टाइमिंग, शानदार परफॉर्मेंसेज़ और गानों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। यही वजह है कि मेकर्स इसके सीक्वल, दे दे प्यार दे 2 के साथ फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं । दे दे प्यार दे 2 को लेकर लेटेट्स अपडेट ये है कि, फ़िल्म  लगभग तैयार है और 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी । लेकिन उससे पहले मेकर्स फ़िल्म के टीज़र को रिलीज़ करने की प्लानिंग कर चुके हैं ।

SCOOP: अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 का टीज़र 12 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च ; आर. माधवन की नई एंट्री लाएगी ट्विस्ट

दे दे प्यार दे 2 का टीज़र

सूत्रों के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 का पहला ऑफिशियल एसेट अक्टूबर के पहले हफ़्ते में सामने आएगा। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “मेकर्स 12 अक्टूबर को फिल्म का टीज़र लॉन्च करने की तैयारी में हैं। फिलहाल यही तारीख तय मानी जा रही है। टीज़र फिल्म के थीम, मस्ती और मुख्य किरदारों की झलक देगा और ऑडियंस के बीच बज़ और बढ़ाएगा।”

सूत्र ने आगे कहा, “निर्माता इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और टीज़र फ़िल्म के विषय, पागलपन और इसके मुख्य किरदारों के बारे में एक छोटा सा संकेत देगा। यह निश्चित रूप से इस रोमांटिक कॉमेडी के प्रति उत्साह बढ़ाएगा।”

पहले पार्ट की तरह इस बार भी फिल्म लव फिल्म्स और टी-सीरीज़ के बैनर तले बनी है। दे दे प्यार दे 2 का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। खास बात यह है कि इस बार कहानी में आर. माधवन की एंट्री होगी, जो रकुल प्रीत सिंह के पिता का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी अजय देवगन और आर. माधवन के बीच होने वाली मज़ेदार टक्कर पर आधारित है, जहां बेटी का रिश्ता ऐसे इंसान से है जो उसके पिता से भी बड़ा है।

पहली फिल्म का निर्देशन अकीव अली ने किया था, जिसमें अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म एक 50 वर्षीय तलाकशुदा शख्स और 26 वर्षीय युवती की लव स्टोरी और उससे जुड़ी पारिवारिक हलचल पर आधारित थी।

कुछ दिनों पहले दे दे प्यार दे 2 के एक प्रमोशनल गाने की शूटिंग मुंबई के एक रेस्टोबार में की गई थी। सेट से सामने आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैन्स में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया।