सरोगेसी के माध्यम से पिता बने तुषार कपूर, करण जौहर और अन्य सेलिब्रिटी की तरह अब इस कतार में एकता कपूर भी शामिल हो गई हैं । कल ही एकता कपूर ने अपने नन्हें से बेटे रवि कपूर का स्वागत अपने घर पर किया । सरोगेसी बिल पास करने के बाद कमर्शियल सरोगेसी को प्रतिबंधित किया गया जिसके तहत सिंगल पैरेंट और लिव-इन पार्टनर्स किराए की कोख नहीं ले पाएंगे । लेकिन इसके उलट एकता ने कुछ दिनों पहले अपने बच्चे का स्वागत इस पद्धति के माध्यम से किया ।

एकता कपूर ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया
एकता की डॉक्टर डॉ नंदिता पलशेकर ने फ़ैल रही उन अफ़वाहों को साफ़ किया जिसमें कहा जा रहा था कि एकता ने नियम का उल्लघंन किया । डॉ ने बताया कि, एकता ने अपने एग को फ़्रोजन करवाया उन्होंने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन और अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान के चक्रों को दोहराया था, लेकिन वह विफल रही । इसी के बाद कपूर ने सरोगेसी के माध्यम को चुना गया । क्योंकि एकता हर हालत में मां बनने के लिए दृढ़ संकल्प थी । डॉक्टरों ने ये भी साफ़ किया कि, एक बार कानून लागू होने के बाद उन्हें इसका पालन करना होगा लेकिन वर्तमान में, यह अवैध नहीं है ।
एकता हमेशा साथ रहीं
पूरी प्रक्रिया के दौरान एकता को निर्देशित करने वाली डॉ नंदिता पलशेतकर ने कहा,"मां बनने के लिए कुछ साल पहले एकता कपूर मेरे पास आई थीं । हमने उन्हें आईयूआई और आइवीएफ की कई प्रक्रिया के साथ गर्भवती होने में मदद करने की कोशिश की थी । लेकिन हम असफल रहे । इसलिए हमें सरोगेसी की तकनीक की मदद लेनी पड़ी जो हमने अपने ब्लूम आईवीएफ सेंटर में 9 महीने पहले की थी । नौ महीने बाद आखिरकार रविवार को एक बच्चे के जन्म के साथ उन्होंने सफलता हासिल कर ली है । ”
यह भी पढ़ें : बधाई हो ! एकता कपूर बनी माँ, घर में किया अपने नन्हे रवि कपूर का स्वागत !
जैसा की सभी जानते हैं कि एकता अपने भतीजे लक्ष्य कपूर, जो तुषार कपूर के बेटे हैं, के बेहद करीब हैं । बता दें कि लक्ष्य का जन्म भी साल 2016 में सरोगेसी के माध्यम से हुआ था और इसी के साथ तुषार सिंगल फ़ादर बने थे । अपने बेटे रवि कपूर के जन्म से उत्साहित एकता ने कहा कि,"भगवान की कृपा से, मैंने अपने जीवन में कई सफलताओं को देखा है, लेकिन मेरे जीवन में इस खूबसूरत बच्चे के आने की भावना पूरी दुनिया से अलग है।
मैं यह व्यक्त भी नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितना खुश किया है । जीवन में सब कुछ उस तरह से नहीं होता जैसा आप चाहते हैं, लेकिन उन अड़चनों का हमेशा समाधान होता है । मैंने अपना समाधान पाया और आज मैं माँ बन कर बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है और मैं एक मां होने के इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती ।”
















